भोजपुरी फिल्म Bharat Mata Ki Jai में सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में नज़र आएंगे एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत

0
350
Bhojpuri Movie: Bharat Mata Ki Jai
Bhojpuri Movie: Bharat Mata Ki Jai

Bharat Mata Ki Jai: स्वाधीनता आंदोलन के लेजेंड नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लेकर पहली बार भोजपुरी फिल्म बनायी जा रही है। इस फ़िल्म का नाम “Bharat Mata Ki Jai” है। इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त आज मुंबई में सम्पन्न हुआ है। इस मौके पर फ़िल्म में नेता जी के किरदार में नज़र आने वाले प्रिंस सिंह राजपूत, अभिनेत्री पायस पंडित, निर्माता सतीश पोद्दार, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग उपस्थित रहे। जहां सभी ने फ़िल्म के कॉन्सेप्ट की सराहना की।

WhatsApp Image 2022 05 30 at 2.10.32 PM

इतिहास आधारित पहली भोजपुरी फिल्म होगी “Bharat Mata Ki Jai”

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि यह फ़िल्म मेरे लिए बेहद अहम है। भोजपुरी में पहली बार इतिहास को लेकर कोई फ़िल्म बन रही है, जिसमें मेरा किरदार शानदार है। हम फ़िल्म में पूरा दम लगाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से हमारे देशभक्ति के आदर्शों को दिखाने की कोशिश होगी। इसके लिए हम खूब मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ़िल्म की शूटिंग यूपी में होगी।

WhatsApp Image 2022 05 30 at 2.10.32 PM 2

वहीं, अभिनेत्री पायस पंडित ने कहा कि भारत माता हम सभी देशवासियों का गुरूर है। भारत माता के लिए महिलाएं भी जागरूक हैं। फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ देशभक्ति से ओतप्रोत होने वाली फिल्म है, जो देश के लोगों को देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म से जुड़कर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें कि एम एस ब्राइट सन प्रस्तुत फ़िल्म ‘Bharat Mata Ki Jai’ के निर्माता सतीश पोद्दार हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत मधुकर आनंद हैं। डीओपी प्रमोद पांडेय है। लेखक एस के चौहान हैं। फ़िल्म का संगीत देशभक्ति वाला होगा, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देगा। लीगल एडवाइजर धर्म मिश्रा , ड्रेस डिजाइनर कविता सुनीता और एक्शन प्रदीप खड़का का होगा।

संबंधित खबरें:

Rapper Hiteshwar: भोजपुरिया बादशाह ने फैंस को दिया शानदार तोहफा, पहली बार भोजपुरी फोक रैप लेकर आ रहे हैं रैपर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here