ऋतिक रोशन एशिया के सबसे हैंडसम मैन कहे जाते हैं। फैन्स इनके लुक के कायल हैं। 1.8 एम की हाइट, मस्कुलर फिजीक से एक्टर लोगों को अपना दीवाना बना बैठे हैं। बॉलीवुड एक्टर एक्टिंग के साथ साथ रियल लाइफ में कॉमेडी भी बहुत करते हैं। यहा कारण है कि इन्हें लोग दिल से पसंद करते हैं। रोशन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे बिहारी अंदाज में गाना गा रहे हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा  है कि इतना हैंडसम मैन जिसे हिंदी से भी दिक्कत होती है वह बिहारी टोन में गाना कैसे गा सकता है।

hrithik roshan

पर यह करिश्मा हुआ है। ऋतिक रोशन अपने क्रू मेंबर के साथ गाना गाते हुए झूम रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमे रोशन कोई मिल गया फिल्म का गाना जादू को गा रहे हैं पहले तो वह इसे हिंदी में गाते फिर बिहारी में गाते हैं और एक्टिंग भी करते हैं। इस फन मूवमेंट को बढ़ावा उनके स्टाफ दे रहे हैं जो वैन में लगी लकड़ियों पर हाथ पीट कर ढोल की कमी को पूरा कर रहे हैं।

बता दें कि ये एक पुराना थ्रोबैक वीडियो है, जिसे साल 2019 में आई फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। फिल्म में ऋतिक एक बिहारी की भूमिका में ही नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने बिहार अंदाज भी अपनाया था। 

ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। उन्होंने लिखा  ‘#Super30…यादें। एक्टर की पोस्ट को शिल्पा शेट्टी से लेकर कई दिग्गजों ने लाइक किया है।

https://www.instagram.com/tv/CROWitanEc_/?utm_source=ig_web_copy_link

सूपर 30 में एक्टर ने आनंद कुमार का किरदार अदा किया है जिसे लोगों ने जमकर पसंद किया है। इसमे रोशन खुद बिहारी किरदार में दिखे हैं।

ऋतिक रोशन अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग बता रहे है कि वे कितने डाउन टू अर्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here