रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशन पर दो बड़े बम धमाकों ने करीब 10 लोगों की जान ले ली और लगभग 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इन घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार इन धमाकों में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी सेंट पीटर्सबर्ग इलाके में ही मौजूद थे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि इस घटना की जांच में आतंकवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

Bomb blast at Metro Station in Russia , 10 killed, more than 50 injuredइस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ इस विडियो में  देखा गया कि ट्रेन के डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। वायरल हुए वीडियो में प्लेटफॉर्म पर घायलों को खून से लथपथ भी देखा गया है। धमाका इतना जोरदार था कि स्टेशन पर धुआं-धुआं हो गया और चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। रूसी मीडिया के अनुसार धमाके का संदिग्ध 20 साल की उम्र का है और मध्य एशिया का रहने वाला है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना का शोक जताया:

सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में हुए धमाकों की इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

रूस में पहले भी हुए कई धमाके:

  • 2010 में मॉस्को के दो मेट्रो स्टेशनों पर आत्मघाती हमले हुए थे। घटना में 40 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे।
  • वर्ष 2013 में सोचि विंटर ओलंपिक गेम्स के दौरान दो आत्मघाती हमले हुए थे। इसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी।
  • वोल्गोग्राद के दक्षिणी शहर के रेलवे स्टेशन पर बम धमाका। 18 लोगों की जानें गईं। दूसरा हमला ट्रॉलीबस पर हुआ, जिसमें 16 लोगों की जान गई।

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा बढ़ी:

रूस के मेट्रो स्टेशन में हुए धमाके के बाद दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के करीब 150 मेट्रो स्टेशनों पर CISF के जवानों को पहले से ज्यादा मुस्तैद कर दिया गया है। राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे बड़े मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा और कड़ी  कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here