BSE Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

BSE Odisha 10th Result: माध्यमिक परीक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 7 मई के बीच की गई थी। परीक्षा में 5 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

0
270
ICAI CA Foundation Result 2022: इंतजार हुआ खत्म, जारी हुआ ICAI CA 2022 जून फाउंडेशन का रिजल्ट
ICAI CA Foundation Result 2022: इंतजार हुआ खत्म, जारी हुआ ICAI CA 2022 जून फाउंडेशन का रिजल्ट

BSE Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। माध्यमिक परीक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा की आयोजन 29 अप्रैल से 7 मई के बीच की गई थी। इस साल परीक्षा में कुल 5,85,730 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 5,17,847 यानी 90.55% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

odisha

ऐसे चेक करें BSE Odisha 10th Result

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना रोल नंबर व अन्य जानकारियां दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर होगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करे और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
CLAT Result 2022

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं BSE Odisha 10th Result

रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार साइट क्रैश हो जाती है या फिर इंटरनेट स्लो हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थी SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने इंबॉक्स में जाएं। यहां पर ‘OR10 <रोल नंबर>’ टाइप करें और 5676750 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके फोन की स्क्रीन पर खुल जाएगा।

संबंधित खबरें:

100 Years Of Delhi University: APN News से खास बातचीत में बोले Vice Chancellor योगश सिंह- बच्चों ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया

CBSE Board 10th Result 2022: आने वाला है सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम, इस Direct Link से कर पाएंगे चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here