BSP Candidates List: बसपा ने छठे चरण के लिए 59 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें पूरी लिस्‍ट

0
485
Mayawati said Vandalism of Police Due to anti-people policy of bjp

BSP Candidates List: बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीर नगर, म‍हाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले की 59 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। बता दें कि यूपी में छठे चरण का चुनाव 3 मार्च को होगा।

BSP ने अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा से प्रतीक पाण्‍डेय, टांडा से शबाना खातून, आलापुर से केशरा देवी गौतम, जलालपुर से राजेश कुमार सिंह और अकबरपुर से चन्द्र प्रकाश वर्मा को मैदान में उतारा है। बलरामपुर जिले की बात करें तो यहां की तुलसीपुर विधानसभा से राजेंद्र प्रसाद वर्मा, गैसड़ी से अलाऊद्दीन खां, उतरौला से रामप्रताप वर्मा और बलरामपुर से हरिराम बौद्ध को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

BSP supremo Mayawati
Image From Social Media

सिद्धार्थनगर की सोहरतगढ़ विधानसभा से राधारमण त्रिपाठी, कपिलवस्तु से कन्हैया प्रसाद कनौजिया, बांसी से राधेश्याम पाण्‍डेय, इटावा से हरिशंकर सिंह और डुमरियागंज से अशोक कुमार तिवारी पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। वहीं बस्ती जिले की बात करें तो हरैया से राज किशोर सिंह, कप्‍तानगंज से जहीर अहमद, रुधौली से अशोक कुमार मिश्रा, बस्ती सदर से डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा और महदेवा से लक्ष्मीचंद खरवार को टिकट दी गई है।

BSP Candidates List
BSP Candidates List

59 विधानसभा सीटों के लिए BSP Candidates List


Ambedkarnagar

  • कटेहरी – प्रतीक पाण्‍डेय
  • टाण्‍डा – शबाना खातून
  • आलापुर (SC) – केशरा देवी गौतम
  • जलालपुर – राजेश कुमार सिंह
  • अकबरपुर – चन्द्र प्रकाश वर्मा

Balrampur

  • तुलसीपुर – राजेन्‍द्र प्रसाद वर्मा
  • गैसड़ी – अलाऊद्दीन खां
  • उतरौला – राम प्रताप वर्मा
  • बलरामपुर (SC) – हरिराम बौद्ध

Siddharthnagar

  • सोहरतगढ़ – राधारमण त्रिपाठी
  • कपिलवस्तु (SC) – कन्हैया प्रसाद कनौजिया
  • इटवा – हरिशंकर सिंह
  • बांसी – राधेश्याम पाण्‍डेय
  • डुमरियागंज – अशोक कुमार तिवारी

Basti

  • हरैया – राज किशोर सिंंह
  • कप्‍तानगंज – जहीर अहमद
  • रुधौली – अशोक कुमार मिश्रा
  • बस्ती सदर – डॉ. आलोक रंजन वर्मा
  • महदेवा (SC) – लक्ष्मीचन्द्र खरवार

Sant Kabirnagar

  • मेंहदावल – मोहम्‍मद ताबिश खां
  • खलीलाबाद – आफताब आलम
  • घनघटा (SC) – संतोष चौरसिया

Maharajganj

  • फरेंदा यीशू चौरसिया
  • सिसवां – श्रवण पटेल
  • महाराजगंज (SC) – ओम प्रकाश पासवान
  • पनियरा – ओम प्रकाश चौरसिया

Gorakhpur

  • कैम्पियरगज – चन्द्र प्रकाश निषाद
  • पिपराइच – दीपक अग्रवाल
  • गोरखपुर शहर – ख्‍वाजा समसुद्दीन
  • गोरखपुर देहात – दारा सिंह निषाद
  • सहजनवां – अन्जू सिंह
  • खजनी (SC) – विद्यासगर
  • चौरी-चौरा – वीरेन्‍द्र पाण्‍डेय
  • बासगांव (SC) – राम नयन आजाद
  • चिल्‍लुपार – राजेन्द्र सिंह

Kushinagar

  • पडरौना – पवन कुमार उपाध्याय
  • फाजिलनगर – संतोष तिवारी
  • हाटा – शिवांग सिंह सैंधवार
  • रामकोला (SC) – विजय कुमार

Deoria

  • रूद्रपुर – मनीष पाण्‍डे
  • पथरदेव – परवेज आलम
  • रामपुर कारखाना – पुष्पा शाही
  • भाटपार रानी – अजय कुशवाहा
  • सलेमपुर (SC) – राजेश भारती
  • बरहज – विनय लाल साहब तिवारी

Ballia

  • बेलथरा – प्रवीण प्रकाश
  • रसड़ा – उमाशंकर सिंह
  • सिकन्दरपुर॒ – संजीव कुमार
  • फेफना – कमलदेव सिंह यादव
  • बलिया सदर – शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा
  • बॉसडीह – मानती राजभर
  • बैरिया – अंगद मिश्रा

यह भी पढ़ें:

BSP Candidates List: बसपा ने तीसरे चरण के लिए 53 उम्मीदवारों की सूची की जारी, 22 जनवरी की लिस्‍ट में भी किया बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here