Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देश के सभी गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाते दिखे श्रद्धालु

0
285
Buddha Purnima 2022
Buddha Purnima 2022 के मौके पर देश के सभी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Buddha Purnima 2022: आज देश में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। इस मौके पर गंगा स्नान का काफी महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान करने के बाद दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन तड़के सुबह से ही देश के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ जाती है।

Buddha Purnima 2022: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरोना काल के कारण दो सालों से श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान करना संभव न था। कई सुरक्षा नियमों के कारण ये भक्त गंगा स्नान करने के लिए घाट पर नहीं जा पा रहा थे। लेकिन इस साल बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तीर्थनगरी हरिद्वार में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी लगी थी।

FS18AtvacAA7K

Buddha Purnima 2022: इस दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण दिल्ली और आसपास के लोग भी हरिद्वार के गंगा घाट स्नान करने पहुंचे हैं। सभी भक्त हरकी पैड़ी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज पूरे दिन यहां ऐसी ही भीड़ रहने वाली है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Buddha Purnima 2022: प्रयागराज में दिखी भक्तों की असीम श्रद्धा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम में सुबह होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होने लगे थे। ऐसा माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से ज्यादा लाभ होता है साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा भी काफी कड़ी रखी गई है।

Buddha Purnima 2022: साहिबगंज में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

झारखण्ड के साहिबगंज में सुबह की लाली उगने के साथ ही गंगा घाट पर श्रद्धालु इकट्ठा होने लगे थे। इस दिन सभी दान-पुण्य कर के सभी पापों से मुक्त होने की कामना करते हैं।

संबंधित खबरें:

Buddha Purnima 2022: जानें क्या है बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, भगवान विष्णु के नौवें अवतार की ऐसे करें पूजा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here