मोदी सरकार का 2021-22 के लिए आम ब़जट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 11 बजे इसे पढ़ना शुरु किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट है। संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक हुई।

यह पहली बार होगा जब कि बजट प्रिंट या लिखित रुप में नहीं है। इसे टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं। माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से सुस्त पड़े अर्थव्यवस्था को निर्मला सीतारमण आज आर्थिक टीका देंगी। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है।

यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है। इसमें व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिये उदार आवंटन, औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिये नियमों को आसान किये जाने की उम्मीद की जा रही है।

#Budget2021 के नवीनतम अपडेट :

कस्टम ड्यूटी

  • इस बजट में मोबाइल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। यानी की अब मोबाइल फोन और महंगा हो जाएगा। अब इसे 2.5 फीसदी तक किया गया है। हालांकि, कॉपर और स्टील में ड्यूटी को घटाया गया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि सोना-चांदी से भी कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है। एक अक्टूबर से देश में नई कस्टम नीति लागू हो रही है।

टैक्सपेयर्स को सुविधा

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि, दुनिया बहुत बड़े संकट से गुजर रही है। ऐसे में हमें अपने टैक्सपेयर्स को सुविधा मुहैया करानी चाहिए।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ऐलान किया। 75 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत दी गई है। अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों ITR नहीं भरना होगा। हालांकि, ये सिर्फ पेंशन लेने वालों को लाभ मिलेगा।

राजकोषीय घाटा

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि राजकोषीय घाटा को 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान है। इसके लिए सरकार को 80 हजार करोड़ की जरूरत होगी, जो अगले दो महीनों में बाजार से लिया जाएगा।

बीमा कंपनी

  • बीमा कानून 1938 में बदलाव किया गया। इमरजेंसी फंड 30,000 करोड़। बीमा कंपनियों पर भारत के लोगों का हक होगा।

डिजिटल होगा भारत

  • देश मेें अगली जनगणना डिजिटल होगी। डिजिटल पेमेंट के लिए 1500 करोड़। जनगणना के लिए 3760 करोड़। डिजिटल इंडिाय के लिए 3700 करोड़

वन नेशन वन राशन कार्ड

  • 12.00 pm: 32 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड। 71 करोड़ लोगों तक वन नेशन वन राशन कार्ड। प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना। श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन योजना। देश में पांच बड़े फिशिंग हब बनाएंगे जाएंगे। 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा।

किसानों के लिए खुला खजाना

  • 11.44 am: किसानों के लिए बजट में बड़ी घोषणा, लागत से डेढ़ गुना अधिक देने का प्रयास। किसानों को 75 हजार करोड़ से अधिक दिए। किसानों से सरकारी खरीद पर जोर।किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य। किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में तेजी आई

रेलवे के लिए खास योजना

  • 11.37 am: पर्यटक रूट के लिए सरकार का नया प्लान। मेक इन इंडिया पर खासा जोर होगा। रेलवे को एक लाख करोड़ से अधिक का धन। मेट्रो के लिए 11 हजार कोरड़ का प्रावधान, परिवहन मंत्रालय को 1 लाख 18 हजार करो़ड़। दो तरह की मेट्रो, मेट्रो लाइट और मेट्रो नियो। टियर 1 और टियर 2 के लिए मेट्रो सेवा। मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र सरकार करेगी मदद। 2030 से नई रेल योजना का आगाज

प्रदूषण से निपटना है।

  • 11.27 am: देशभर में 75 हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। प्रदूषण नियंत्रण पर पूरा जोर रहेगा।
  • 11.24 am: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 2217 करोड़ की घोषणा।

स्वास्थ्य होगा भारत

  • स्वास्थ्य के लिए कुल 2.23 लाख करोड़ यानी की पिछले बजट से 137% अधिक है।

आत्मनिर्भर भारत को मिला जीडीपी का 13%

  • 11.15 am: साल 2021 के बजट में आत्मनिर्भर भारत पर खासा ध्यान दिया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत में तीन खास योजनाएं होंगी। आत्मनिर्भर भारत का बजट जीडीपी का 13% है- वित्त मंत्री

आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान

  • 11.9 am: कोरोना काल में सरकार लाई आत्मनिर्भर भारत पैकेज में 27.1 लाख करोड़- वित्त मंत्री
  • 11. 00 am : वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरु ।
  • 10. 45 am : बजट पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक, समाप्त, वित्त मंत्री बजट संसद में अब 11 बजे से बजट पेश करने वाली हैं।
  • 10.00 am : बजट पेश करने से पहले कैबिनेट के सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक शुरु।
  • 9.30 am : बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सहयोगियों के साथ राष्ट्रपति से मिलने पहुंची।
president

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here