By Election 2023 Result: जालंधर में AAP, ओडिशा में बीजेडी, स्वार में BJP गठबंधन, छानबे में अपना दल ने लहराया जीत का परचम

Jalandhar By Election 2023 Result |Live Updates:

0
238
By Election 2023 Result | Live Updates
By Election 2023 Result | Live Updates: latest

By Election 2023 Result: उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों, स्वार और छानबे पर जारी मतगणना में स्वार विधानसभा सीट पर भाजपा-अपना दल (सोनेलाल) गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है, जबकि छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल की उम्मीदवार रिंकी कोल ने जीत दर्ज की है।

यहीं, जालंधर लोकसभा उपचुनाव सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। इस सीट के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनके बीच चतुष्कोणीय चुनावी मुकाबला था।

गौरतलब है कि उपचुनावों के लिए मतगणना आज यानी शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। बता दें, उत्तर प्रदेश की स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी, जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई थी।

साथ ही, ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेडी उम्मीवार दीपाली दास ने जीत दर्ज की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।

Odisha By Election 2023 Result | Live Updates: ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर जीती बीजेडी

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल ने बाजी मार ली है। बीजेडी की दीपाली दास ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 48 हजार वोट के बड़े अंतर से हरा दिया है। दीपाली को एक लाख से अधिक वोट मिले। बता दें, दीपाली ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी हैं। नबा किशोर दास की एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद खाली हुई इस सीट से उपचुनाव में बीजेडी ने उनकी बेटी दीपाली को टिकट दिया।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: जालंधर जीत के बाद केजरीवाल ने मान को दी ‘जीत वाली झप्पी’

जालंधर उपचुनाव में जीत के बाद पंजाब के CM भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इसकी तस्वीर आप के ट्वीटर हैंडल से शेयर की गई है जिसमें दोनों गले मिलते नजर आ रहे हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: जालंधर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप की जीत पर खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: कांग्रेस ने स्वीकारी जालंधर की हार

कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में मिली हार स्वीकार कर ली है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील कुमार रिंकू और आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई देता हूं।

UP By Election 2023 Result | Live Updates: स्वार सीट पर NDA की जीत

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर भाजपा-अपना दल (सोनेलाल) गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है। स्‍वार में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने सपा की अनुराधा चौहान को हरा दिया है। इसके साथ ही इस सीट पर लंबे समय से काबिज आजम खान का किला ढह चुका है। इस सीट पर 10 मई को हुए उपचुनाव में 44.95 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: थोड़ी देर में अरविन्द केजरीवाल के घर पहुंचेंगे भगवंत मान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत अब तय मानी जा रही है। AAP के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 52085 से आगे बने हुए हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: ‘आप’ को अबतक 2 लाख से ज्यादा वोट

आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू को अभी 2,30,950 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को अबतक 1,86,429 वोट मिले हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: अबतक किसे कितने वोट?

आम आदमी पार्टी – 2,13,734

कांग्रेस – 1,71,908

बीजेपी – 1,10,714

अकाली दल – 99051

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: अबतक ‘आप’ को 1.54 लाख से ज्यादा वोट

पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को अबतक 1.54 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत चौधरी को तकरीबन 1.25 लाख वोट मिले हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 31 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

इस वक्त आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 31,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे पर बीजेपी और चौथे पर अकाली-बसपा प्रत्याशी बने हुए हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 27 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 27,500 वोटों से आगे चल रहे हैं। आप को 1,30,597, कांग्रेस को 1,07,477, भाजपा को 69,849, जबकि अकाली जल को 64,788 वोट मिले हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: अब तक किसे मिले कितने वोट?

आम आदमी पार्टी – 103203 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
कांग्रेस – 866246 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
बीजेपी – 56150 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
अकाली दल – 50184 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: कांग्रेस से 15 हजार वोटों से आगे हैं, आप के सुशील कुमार रिंकू

कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत चौधरी को अबतक 74 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं, आप उम्मीदवार करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इस वक्त दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: आप उम्मीदवार को अब तक 39 फीसदी वोट

अभी तक की मतगणना में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 39 फीसदी वोट मिले हैं। वह 1958 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: अब तक किसे कितने वोट?

आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।

AAP – 27650
CONG – 25672
Akali Dal – 13285
BJP – 12102

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: आप के सुशील कुमार रिंकू आगे, शिरोमणि के सुखविंदर दूसरे स्थान पर

जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू (2645) आगे चल रहे हैं। बता दें, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को 5 अप्रैल को पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद AAP का टिकट मिला था। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सुखविंदर कुमार सुखी (1925) दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के करमजीत कौर चौधरी (1552) तीसरे नंबर पर, जबकि भाजपा के इंदर इकबाल सिंह अटवाल रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: AAP आगे

चुनाव आयोग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। यहां आप, अकाली दल उम्मीदवार से 2600 वोटों से आगे हैं। बता दें, जालंधर लोक सभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।

Jalandhar By Election 2023 Result | Live Updates: पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों की तैनाती कर दी गई

मतगणना के दौरान किसी तरह की हिंसा और गड़बड़ी न हो, इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों की तैनाती की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here