Chaitra Navratri 2022: दिल्ली में बेहद प्रसिद्ध हैं मातारानी के ये 3 मंदिर, नवरात्रि में दर्शन करने से मन को मिलेगी शांति

0
339
Gupta Navratri 2022
Gupta Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022: साल 2022 की चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो गई है। भक्त मां की भक्ति में डूबे हैं। नवरात्रि में मनोवांछित फल पाने के लिए भक्त मां को खुश करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास करते हैं। नव दिन व्रत रखते हैं। नंगे पैर चलते हैं। नवरात्र के समय मां दुर्गा के दर्शन करना साक्षात देव दर्शन के समान है। 9 दिन मातारानी के दर्शन करना चाहिए। इससे जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे हैं तो मां दुर्गा के ये 3 मंदिरों में जरूर जाएं।

Chaitra Navratri 2022: ये हैं माता के जाने-माने 3 मंदिर

झंडेवालान मंदिर

Chaitra Navratri 2022: Jhandewala Temple
Chaitra Navratri 2022: Jhandewala Temple

नई दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित झंडेवालान मंदिर दिल्ली में बहुत जाना-माना मंदिर है। माता के दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं। ये मंदिर 100 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। सुबह 5 बजे मंदिर खुल जाता है और रात 9 बजे तक भक्तों की भीड़ लगी रहती है। नवरात्र के समय यहां पर काफी भीड़ होती है।

छतरपुर मंदिर

Chaitra Navratri 2022: Chhatarpur Temple
Chhatarpur Temple

श्री आद्य कात्यायनी मंदिर को छतरपुर मंदिर भी कहा जाता है। ये मंदिर कुतुब मीनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। मंदिर को सफेद रंग के संगमरमर से बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण संत नागपाल द्वारा 1974 में करवाया गया था। विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार छतरपुर मंदिर परिसर के विस्तार के अनुसार ये भारत का नहीं बल्कि दुनिया का सबसे विशाल मंदिर है।

कालकाजी मंदिर

Chaitra Navratri 2022: Kalka Ji Temple
Kalka Ji Temple

कालकाजी मंदिर दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। ये सुबह 4 बजे खुल जाता है और रात 11.30 बजे तक खुला रहता है। नवरात्र के समय यहां पर सांस लेने के लिए जगह नहीं होती है। भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। ये मंदिर देवी काली को समर्पित है। यहां देवी काली की छवि एक स्वयंभू है, और यह मंदिर सतयुग में वापस आता है, जब देवी कालिका ने अवतार लिया था और अन्य विशाल राक्षसों के साथ राक्षस रूपीबीजा का वध किया था।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here