देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली खत्म हो गयी है। अब छठ की धूम दिखाी देरही है। देश के कई राज्यों में छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है जिसकी धूम बाजारों में अभी से देखने को मिल रही है। गंगा तट पर लोगों की भीड़ है। बाजार में सूप, साड़ी और फलों की दूकान पर भीड़ लगी है।

इस बार लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर बुधवार नहाय खाय से शुरु हो रहा है। वहीं, 20 नवंबर को सायंकालीन अध्र्य एवं 29 नवंबर शनिवार को उदीयमान सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा।

Prabhatkhabar

छठ बिहार के लिए सबसे बड़ा पर्व है यहां से इसकी शुरूवात हुई थी। इस पर्व में सफाई का खासा ख्याल रखना होता है। इसके साथ पूजा की हर सामग्री होना जरूरी होता है। कोई भी समान छूट न जाए इसका भी ख्याल रखना होता है। छठ में सभी लोगो की अलग-अलग आस्था होती है। इस कारण लोग कोई भी समान छूट न जाए इसका ख्याल रखते हैं।

छठ पर्व शुरू होने में अब दो दिन शेष है। ऐसे में सभी लोग पूजा की सामग्री जुटाने में लग गए है। वहीं बाजार में इस बार फलों की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई है। सेब सौ तो संतरा ८० रुपया किलो बिक रहा है। फल विक्रेता आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार से बाजार में रौनक आने की उम्मीद है।

Chhath

अभी कम संख्या में लोग खरीदारी करने आ रहे है। वहीं हर बार नए सूप में पूजा करने की परंपरा के कारण सूप के दामों में भी तेजी आई है। बाजार में सूप दो सौ रुपया जोड़ा तक बिक रहा है। वहीं, पीतल के सूप की मांग भी बढ़ गई है।

सूप  130से 150 रुपया जोड़ा

सूपती 70 से 100 रुपया जोड़ा

चंगेरा 100 से 170 रुपया पीस

छोटा चंगेरा 60 रुपया पीस

चारकोण मौनी 40 रुपया पीस

नारियल 80 से 100 रुपया पीस

नारंगी 80 रुपया किलो

सेव 80 से 100 रुपया किलो

केला 20 से 30 रुपया दर्ज  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here