Chicago Mass Shooting: शिकागो में परेड के दौरान गोलीबारी, 9 लोगों की मौत,16 घायल, संदिग्‍ध पुलिस हिरासत में भेजा जेल

Chicago Mass Shooting: मालूम हो कि अमेरिका इस बार अपना 246वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है।वहीं प्रशासन ने घटना की जानकरी ट्विटर पर देते हुए लोगों से अपील की कि घटना स्थल से दूर रहें। पुलिस और जांच टीमों को अपना काम करने दें।

0
295
Chicago Mass Shooting
Chicago Mass Shooting

Chicago Mass Shooting: अमेरिकी के हाईलैंड पार्क के शिकागो उपनगर में 4 जुलाई को स्‍वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक बंदूकधारी दुकान की छत से परेड में शामिल लोगों पर गोलीबारी करने लगा। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो में वायरल हो रहा है।

वीडियो में फायरिंग के बाद लोग घबराहट में इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि परेड देखने आए परिवार फुटपाथ पर बैठे हैं। वहीं अचानक हुई गोलीबार में गोली की आवाज सुनते ही लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गोलीबारी स्वतंत्रता दिवस परेड मार्ग के क्षेत्र में हुई है।

Chicago Mass Shooting
Chicago Mass Shooting.

Chicago Mass Shooting: पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्‍तैद

chicago 3
Chicago Mass Shooting.

Chicago Mass Shooting: मालूम हो कि अमेरिका इस बार अपना 246वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है।वहीं प्रशासन ने घटना की जानकरी ट्विटर पर देते हुए लोगों से अपील की कि घटना स्थल से दूर रहें। पुलिस और जांच टीमों को अपना काम करने दें। इस घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह से मुस्‍तैद हो गईं हैं।

वहीं अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रैड श्नाइडर ने बताया कि हाईलैंड पार्क में जब फायरिंग शुरू हुई तब वह और उनके जिले की अभियान टीम परेड में सबसे आगे की ओर थे।श्नाइडर ने ट्विटर पर कहा, “कई लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के शिकार सभी लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

इसी बीच इलिनोइस पुलिस की ओर से ट्विटर पर बताया गया है कि परेड पर गोलीबारी करने वाले संदिग्‍ध का पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chicago Mass Firing: गोलीबारी में हर वर्ष जान गंवाते हैं 40 हजार लोग

chicago 4
Chicago Mass Shooting.

जानकारी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में हर वर्ष गोलीबारी में करीब 40,000 मौतें होती हैं। जिनमें आत्महत्या भी शामिल है। मालूम हो कि मई में दो नरसंहार यहां देखने को मिले थे। जिसमें न्यूयॉर्क में 10 ब्लैक सुपरमार्केट के दुकानदारों को गोली मार दी गई थी।टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में 21 लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर छोटे बच्चे थे। इन घटनाओं के बाद से ही लगातार बढ़ रहे गन कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here