भारतचीन युद्ध के दौरान अपने देश और परिवार से बिछड़कर भारत की सीमा में आ पहुंचे चीनी सैनिक वांग की अब फिर से अपने परिवार से मिलने चीन रवाना हो गए हैं। वांग इस युद्ध के दौरान भारत में गलती से घुसने की बात करते रहे हैं। 1963 से लेकर अब तक भारत में रह रहे वांग मध्यप्रदेश के तिरोडी गाँव में रहते आ रहे थे। उनकी पत्नी का नाम सुशीला है और उनके एक बेटे और दो बेटियों सहित भरा पूरा परिवार भी है।

waang kiवांग अपने परिवार से मिलने की इच्छा लिए आज भारत में बसे अपने परिवार को छोड़ चीन में रह रहे अपने  भाई- बहनों से मिलने निकल पड़े हैं। भारत में पकडे जाने के बाद वांग ने करीब सात साल जेल में बिताये थे। जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने देश वापसी के लिए हर दर पर फरियाद लगाई लेकिन आज तक उनके हाथ निराशा ही लगती रही थी। हाल फ़िलहाल मीडिया में उनसे सम्बंधित ख़बरों के आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल के बाद वांग के चीन लौटने का सपना पूरा हो रहा है।

चीन जाने के लिए वांग आज तडके सुबह करीब 3 बजे इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट दिल्ली से रवाना हुए। इससे पहले दिल्ली में चीनी दूतावास में उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने जल्दी भारत वापस लौटने की बात भी कही है। उनको एयरपोर्ट छोड़ने राज्यसभा सांसद तरुण विजय वांग से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया है कि वांग को लेने उनके परिवार के कुछ सदस्य बीजिंग एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद हैं। साथ ही वांग के साथ इंडियन मिशन के दो अधिकारी भी गए हैं। घर वापसी के लिए किये गए भारत सरकर और विदेश मंत्रालय के इस प्रयास को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here