Christmas पर बच्चों के साथ घूमने का है प्लान तो दिल्ली के इन पांच चर्च को लिस्ट में करें शामिल

0
175
Christmas
Christmas Day 2022

Christmas अपने साथ बहुत ही एक्साइटमेंट लेकर आता है। इस दिन ईसाइयों के साथ ही लगभग सभी लोग चर्च जाना पसंद करते हैं। बच्चों को इसका सबसे ज्यादा इंतजार होता है। वे चर्च जाकर वहां की डेकोरशन का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इस दिन सभी चर्च काफी सजाए जाते हैं और वहां पर टेस्टी चीजें भी खाने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस क्रिसमस अपने बच्चों के दिल्ली के बेस्ट चर्च ले जाना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको कुछ चर्च के बारे में बताएंगे। इन चर्च में क्रिसमस की रौनक बढ़ जाती है और आप काफी इंजॉय कर सकेंगे।

1200px St. James Church 9
सेंट जेम्स चर्च

Christmas 2022: सेंट जेम्स चर्च

सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। यह इस समय दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित है। इस चर्च को कर्नल जेम्स स्किनर ने बनवाया था इसलिए इसका नाम भी सेंट जेम्स रखा गया था। इस चर्च में वायसराय और क्वीन एलिजाबेथ समेत कई लोग यहां घूमने आए हैं।

1200px St Luke%27s Church Exterior 2%2C Chelsea%2C England Diliff
सेंट ल्यूक चर्च

Christmas 2022: सेंट ल्यूक चर्च

सेंट ल्यूक चर्च दिल्ली के शानदार चर्च में से एक है। इसे काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। क्रिसमस के मौके पर यहां काफी बेहतरीन सजावट होती है और स्पेशल फंक्शन भी आयोजित किया जाता है। यह चर्च दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में स्थित है।

sacred heart cathedral delhi tourism entry fee timings holidays reviews header
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

Christmas 2022: सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली के सबसे पॉपुलर चर्च में गिना जाता है। यहां पर क्रिसमस के दिन काफी मजेदार समारोह का आयोजन किया जाता है। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस चर्च में काफी इंजॉय करते हैं।

Z
सेंट थॉम चर्च

Christmas 2022: सेंट थॉम चर्च

सेंट थॉम चर्च दिल्ली का सबसे खास चर्च है। इस चर्च का निर्माण 1972 में किया गया था। यह दिल्ली के आर के पुरम इलाके में बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसको मुगल डिजाइन में बनाया गया है। क्रिसमस पर इस चर्च की सजावट इसकी खुबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं।

संबंधित खबरें:

Christmas Day 2022: बेहतरीन तोहफों से बच्चों का क्रिसमस डे बनाएं खास, यहां से लें गिफ्ट आइडिया

देशभर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here