टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मुलाकात में आने वाले चुनावों की रूप रेखा तय हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि टीडीपी और कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य सांप्रदायिक ताकतों को हराना है और इसके लिए कांग्रेस और टीडीपी का एक होना जरूरी था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी और चंद्रबाबू नायडू ने करीब करीब सभी सवालों का जवाब देते नजर आए। लेकिन राम मंदिर के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जवाब देने से बचते नजर आए। राहुल ने कहा कि पार्टियां राफेल सौदे में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकसाथ काम करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। संस्थान जो जांच कर सकते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। जो सब हुआ उसकी उचित जांच हो, पैसा कहां गया और किसने भ्रष्टाचार किया। मैं इन्हीं चीजों पर ज्यादा जोर दे रहा हूं। देश यह जानना चाहता है।’

टीडीपी-एनडीए में तकरार, TDP के दो मंत्री आज देंगे इस्तीफा

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा, ‘हम एक साझे मंच पर मिलेंगे और रणनीतियां तय करेंगे।’ एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘आप उम्मीदवारों में रुचि रखते हैं, हम देश में रुचि रखते हैं।’ चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना उनकी लोकतांत्रिक मजबूरी है। भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। सीबीआई और आरबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। हमने गैर बीजेपी पार्टियों को साथ लेकर एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार करने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बनाया मजाक, कहा- जो वो कहते हैं, उसका आनंद उठाइए

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अखिल भारतीय गठबंधन बनाने के अपने प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से भी भेंट की थी। मानसून सत्र के दौरान टीडीपी ने अपने घोर विरोधी वाईएसआर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया था। गौरतलब है कि तेलंगाना में दिसबंर 2019 में चुनाव होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here