Cobra Trailer Out: इरफान पठान की डेब्यू फिल्म कोबरा का ट्रेलर रिलीज, चियान विक्रम संग आएंगे नजर

0
219
Cobra Trailer Out
Cobra Trailer Out

Cobra Trailer Out: क्रिकेटर इरफान पठान जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इरफान तमिल फिल्म ‘कोबरा’ (Cobra) से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इरफान के साथ इस फिल्म में तमिल एक्टर चियान विक्रम लीड रोल में नजर आएंगे।

Cobra Trailer Out
Cobra Trailer Out

Cobra Trailer Out: चियान विक्रम दिखेंगे दमदार रोल में

कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित ‘महान’ में आखिरी बार नजर आए चियान विक्रम कोबरा के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि इसमें उन्हें कई नए अवतारों में दिखाया गया है। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सेवन स्क्रीन स्टूडियोज ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “हर समस्या का एक गणितीय समाधान होता है”।

https://www.instagram.com/p/Chr5gmZAPUE/

कोबरा के बारे में

कोबरा एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें विक्रम लगभग 20 अलग-अलग स्ट्राइकिंग अवतार में हैं। चियान विक्रम के अलावा इस फिल्म में केजीएफ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद और मिरनालिनी रवि शामिल हैं।

A screenshot from Cobra trailer

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 90 करोड़ रुपये के बजट में हुई है। अजय ज्ञानमुथु के निर्देशन से बनी ये फिल्म में बनने 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:

Runjhun Song Out: हिना खान और शहीर शेख का नया गाना ‘रुनझुन’ आउट, दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री फैंस का आई पसंद

Liger Twitter Review: फैंस को पसंद नहीं आई विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’, ट्विटर पर ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here