राम नाम हो या ओम का जाप हो देश में हर शब्द पर राजनीति होती है। राम को छोड़ अब ॐ पर राजनीति हो रही है। दरअसल आज सातवां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस है। योग में मन की शांति के लिए ॐ शब्द का प्रयोग किया जाता है। इस शब्द पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।

सिंघवी का ट्वीट सामने आते ही शिवराज सिंह चौहान से लेकर योग गुरु बाबा रामदेव कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गए हैं। बाबा राम देव ने यह तक कह दिया कि प्रभु इन्हें अक्कल दें।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।’ सिंघवी ने अपने इस ट्वीट से एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

इस मुद्दे पर स्वामी रामदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश करते हुए सिंघवी पर हमला बोला है। स्वामी ने ट्वीट कर लिखा, ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान। अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही हैं। ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है। लेकिन, हम किसी को खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। यदि ये सब लोग योग करें तो इनको भी एक ही परमात्मा दिखेगा।’ 

सिंघवी के इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘ना जाने क्यों कांग्रेस के नेता ऐसे अवसरों पर भी राजनीति करते हैं और ऐसे बयान देते हैं। वैक्सीनेशन और योग दोनों ही कोरोना से लड़ाई में संजीवनी हैं। पूरी दुनिया में योग की वजह से आज हमारे देश की अलग पहचान बन गई है।’ 

बता दें कि ॐ शब्द को यूनिवर्सल शब्द कहा गया है। इसे गूगां भी बोल सकता है। इस शब्द का इस्तेमाल मन को शांत करने के लिए किया जाता है। ओम बोलने के बाद जो ध्वनी प्रसारित होती है उससे आस पास का वातावरण शांत लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here