Sajjan Singh Verma: कांग्रेस विधायक ने की नेहरू-जिन्ना की तारीफ, कहा-देश का बंटवारा अक्लमंदीभरा फैसला

Sajjan Singh Verma: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस MLA सज्जन सिंह अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए है। सज्जन सिंह ने जिन्ना पर बयान देते हुए उनकी तारीफ कर डाली जिससे अब भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सज्जन सिंह ने देश के बंटवारे को सही ठहराया और नेहरू और जिन्ना के इस फैसले को अक्लमंदी करार दिया है। सज्जन सिंह ने भारत की आजादी के बाद हुए बंटवारे के लिए नेहरू और जिन्ना को धन्यवाद करने को कहा।

0
241
Sajjan Singh Verma
Sajjan Singh Verma: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने की नेहरू-जिन्ना की तारीफ कहा-देश का बंटवारा सही फैसला

Sajjan Singh Verma: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस MLA सज्जन सिंह अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। सज्जन सिंह ने जिन्ना पर बयान देते हुए उनकी तारीफ कर डाली जिससे अब भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सज्जन सिंह ने देश के बंटवारे को सही ठहराया और नेहरू और जिन्ना के इस फैसले को अक्लमंदी करार दिया है। सज्जन सिंह ने भारत की आजादी के बाद हुए बंटवारे के लिए नेहरू और जिन्ना को धन्यवाद करने को कहा। इस बयान के आते ही भाजपा कांग्रेस पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

Sajjan Singh Verma: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने की नेहरू-जिन्ना की तारीफ कहा-देश का बंटवारा सही फैसला
Sajjan Singh Verma

Sajjan Singh Verma: देश बंटवारे के लिए सभी जिन्ना और नेहरू का आभार जताएं

सज्जन सिंह का ये बयान उस वक्त आया। जब वो बुधवार को एमपी के आगर शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। वहां मीडिया से मुखातिब होते हुए सज्जन सिंह ने कहा देश को दो भागों में बांटने के लिए जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना का शुक्रिया अदा करना चाहिए। यह उनका अक्लमंदी भरा फैसला था।

अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि “मुसलमानों को पकिस्तान जाना वो पकिस्तान जाए, हिंदुओं को भारत में रहना वो भारत में रहे।” यह अक्ल का काम ही था वरना आज अगर पकिस्तान से सभी मुसलमान भारत आ जाएं तो यहा पैर रखने की जगह न मिले। उनके फैसले को सब दोष देते हैं लेकिन उनके फैसले के कारण आज हमें भारत में खड़े होने की जगह मिल पाई है।

सज्जन वर्मा ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है भाजपा और आरएसएस हिंदू मुसलमान का खेल खेल रही हैं। वर्मा ने कहा पीएम कह रहे हैं अखंड भारत बनाना है, लेकिन अगर इसके लिए पकिस्तान, बांग्लादेश के सभी मुसलमान भारत आ गए तो मोदी जी और मोहन भागवत को यहां खड़े रहने की जगह तक नहीं मिलेगी।

Sajjan Singh Verma: भाजपा नेता ने कहा- कांग्रेस जिन्ना को अपना आदर्श पुरुष बना ले

Sajjan Singh Verma: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने की नेहरू-जिन्ना की तारीफ कहा-देश का बंटवारा सही फैसला
Jinnah

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का विरोध करते हुए भाजपा के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के बंटवारे की साजिश को कांग्रेस ने मान लिया है। ये कांग्रेस का अधिकृत बयान है, लाखों लोगों के नरसंहार के जवाहर लाल नेहरू दोषी हैं। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन्ना में गन्ना सी मिठास ढूंढ़ने के निर्देश कांग्रेस के चिंतन शिविर से कांग्रेसी नेताओं को मिले हैं। इसलिए सज्जन सिंह वर्मा जिन्ना जिन्ना करते नहीं थक रहे है और जिन्ना को महापुरुष बता रहे हैं। कांग्रेस जिन्ना को अपना आदर्श पुरुष क्यों नहीं बना लेती?

संबंधित खबरें:

Hardik Patel भाजपा में शामिल; यहां पढ़ें गुजरात के इस युवा नेता की राजनीतिक कुंडली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here