जालंधर से लोकसभा सांसद Santokh Singh का निधन; ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

0
89
Santokh Singh chaudhary
Santokh Singh chaudhary

Santokh Singh chaudhary: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। राहुल गांधी भी यात्रा छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी अनुसार वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी अचानक धड़कन तेज हो गई, और इस दौरान वह बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में ले जाया गया था।

14 जनवरी की सुबह सुबह करीब 9.30 सांसद का निधन हो गया

बता दें कि यात्रा आज सुबह 7 बजे से लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यहां से यात्रा को 10 बजे तक जालंधर पहुंचना था। यहीं पर लंच के लिए विराम भी करना था। इसके बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक फगवाड़ा के बस स्टेंड के पास रुकती। लेकिन आज सुबह करीब 9.30 बजे उनका निधन हो गया।

चौधरी संतोख सिंह के बीमार होने पर राहुल गांधी ने तुंरत यात्रा रोक दी थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। उनके निधन के बाद यात्रा रोक दी गई है। हालांकि आज आगे की यात्रा निकाली जाएगी या नहीं। इसके बारे में कांग्रेस की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में होने वाला है। यहां लालचौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन करेंगे।

पंजाब के सीएम ने किया ट्वीट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं..ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें..’

परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें जालंधर में अंतिम श्रद्धांजलि दी। सांसद की आज लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलने के दौरान गिरकर मौत हो गई। यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया ट्वीट

जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here