Congress Bank Accounts : अजय माकन का BJP पर हमला, कहा- विपक्षी अकाउंट फ्रीज करना लोकतंत्र फ्रीज करने के बराबर”

0
14

लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्ट्मेन्ट ने कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए हैं। माकन ने इसे लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर बताया है।

आज यानी शुक्रवार के दिन कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय मकान ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया, “हमें बताया गया है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है।

उन्होंने आगे बताया कि हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी है।

अकाउंट सील करने पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने कहा, “हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।”

“हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए पैसे नहीं हैं”- अजय माकन

मीडिया से बात करते हुए अजय माकन ने आगे कहा, “अभी हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

इससे सब कुछ प्रभावित होगा, न केवल भारत जोड़ो न्याय यात्रा बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी…”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के बैंक अकाउंट सील करने पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट सील होने पर केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सत्ता के नशे में चूर, मोदी सरकार ने लोक सभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं। ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है।”

खरगे ने आगे लिखा, “…हम सडकों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के ख़िलाफ़ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here