भारत में मिला ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BQ.1 का पहला मरीज; दीवाली पर बढ़ सकते हैं केस, चेतावनी जारी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के एक वैज्ञानिक का कहना है कि ये सभी अगली पीढ़ी के स्ट्रेन या कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की संतान हैं। इस साल जनवरी में ओमिक्रोन के आने के बाद कोरोना के किसी नए वेरिएंट को अब तक नहीं देखा गया था।

0
221
Corona New Variant का प्रतीकात्मक चित्र
Corona New Variant का प्रतीकात्मक चित्र

Corona New Variant Case: भारत में अक्टूबर में महीने में कई सारे त्योहार है। एक ओर जहां त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए वेरिएंट के सब-वेरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट यानी BQ.1 का पहला केस मिला है। BQ.1 ओमिक्रोन के BA.5 के ही प्रजाति का है, जो वर्तमान में अमेरिका में कोविड के मामलों को तेजी से बढ़ा रहा है। अमेरिका में 60 फीसदी कोविड केसों में यह पाया गया है।

Corona New Variant Case: भारत में मिला ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BQ.1 का पहला मरीज; दिवाली पर बढ़ सकते हैं केस, चेतावनी जारी
Corona New Variant Case:

एक्सपार्ट्स का कहना है कि BQ.1 और BF.7 दोनों में म्यूटेशन होता है जो उन्हें और संक्रामक बना सकता है और शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर कर सकता है। BA.5 और इसके उप-वंश वर्तमान में भारत में कोविड के 5% से कम मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। एक्सपर्ट्स ने कहा कि पुणे के नमूने में BQ.1 का पता अक्टूबर में लिए गए सैंपल्स में से हुआ है। देश के जीनोम सर्विलांस नेटवर्क से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पुष्टि की कि भारत में बीक्यू.1 का यह पहला मामला है।

Corona New Variant Case: नए मामले को अनदेखा नहीं किया जा सकता

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के एक वैज्ञानिक का कहना है कि ये सभी अगली पीढ़ी के स्ट्रेन या कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की संतान हैं। इस साल जनवरी में ओमिक्रोन के आने के बाद कोरोना के किसी नए वेरिएंट को अब तक नहीं देखा गया था। हालांकि, सब वेरिएंट्स में भी मामलों को बढ़ाने की क्षमता है, इसलिए उन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है। फिलहाल इस नए वेरिएंट से सब को बचने की जरूरत है।

Corona New Variant Case: भारत में मिला ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BQ.1 का पहला मरीज; दिवाली पर बढ़ सकते हैं केस, चेतावनी जारी
Corona New Variant Case:

Corona New Variant Case: नए वेरिएंट को लेकर जारी हुई चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BQ.1 और BF.7 को लेकर वैज्ञानिकों ने विशेष चेतावनी जारी की है। दिवाली तक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि दिवाली के कारण बाजारों में भीड़ रहेगी और इस वेरिएंट के अधिक फैसले की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में कोविड के मामलों में उछाल आ सकता है। महाराष्ट्र में इसे लेकर अब अलर्ट भी जारी कर दिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here