Cyclone Jawad ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

0
332

Cyclone Jawad आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के फलस्वरूप पैदा हुए तूफान Cyclone Jawad के बारे में आशंका व्यक्त की जा रही है वो पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी भारी क्षति पहुंचा सकता है।

2 3

Cyclone Jawad के प्रभाव के कारण पड़ोसी राज्य बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी जो आज शाम तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इस मामले में आईएमडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार Cyclone Jawad शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट तक पहुंच सकता है।

तट से टकराने के बाद यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह ओडिशा के पुरी के तटवर्ती इलाकों में अपना व्यापक असर दिखा सकता है।

भारी तुफान के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ के साथ-साथ संबंधित राज्यों का पुलिस बल इस तबाही से लड़ने के पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है।

00

Cyclone Jawad के बढ़ते खतरे की आशंका के कारण प्रबावित राज्यों के सभी संबंधित विभाग राहत अभियान से जुड़ी सभी तैयारियों पर विशेष बल दे रहे हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक उच्चस्तरीय बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।

आंध्र प्रदेश में 54008 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

Cyclone Jawad से लड़ने के लिए आंध्र प्रदेश में 11 एनडीआरएफ की टीमों के साथ 5 एडीआरएफ. 6 तट रक्षक बलों की टीमें, 10 मरीन पुलिस की टीमें विशाखापट्टनम, विजयनगर और श्रीकाकुलम के 3 तटीय जिलों में तैनात कर दी गई है। अब तक 54008 लोगों को खतरे की जगहों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

वहीं Cyclone Jawad की भारी तबाही की आशंका के बीच रेलवे ने भी सुरक्षात्मक कदम उठा रही है। इसके तहत तुफानी आशंका वाले रूटों से होकर गुजरने वाली कुल 95 ट्रेनों को 3 और 4 दिसंबर के लिए रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jawad Cyclone ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, PM मोदी ने चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here