गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीप सिद्धू पर लाला किले पर हिंसा भड़काने और लाल किले पर झंडा फहराने का आरोप लगा है। सिद्धू 26 जनवरी से ही पुलिस के साथ चोर पुलिस खेल रहा था। करीब 15 दिन बाद सिद्धू मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। दीप सिद्धू को पंजाब कि जिरकपुर से गिरफ्तार किया गया है।

1 लाख का था इनाम

पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। 26 जनवरी से ही वीडियो अपलोड कर के खुद को बेगुनाह बता रहा था।

वीडियो अपलोड करने में सिद्धू की महिला मित्र साथ देती थी। खबर के अनुसार सिद्धू जो भी वीडियो संदेश जनता को देता था उसे सिद्धू की बेहद करीबी महिला मित्र सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी।

वीडियो संदेश जारी कर खुद को बताया था बेगुनाह

ये महिला मित्र भारत से बाहर विदेश में बैठकर सिद्धू के वीडियो अपलोड करती थी। इसके पीछे सिद्धू की चाल जांच एजेंसियों को भटकाने की थी। यानी दीप सिद्धू एक पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा था।

हाल ही में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए उसे कोई डर नहीं है। वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और 2 दिन बाद पुलिस के सामने पेश हो जाएगा। एक्टर ने यह भी कहा था कि जांच एजेंसियां उनके परिवार को परेशान न करें। इस बीच पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल किले पर हिंसा

26 जनवरी को उपद्रवियों की भीड़ ने लाल किले पर पहुंचकर उत्पात मचाया था और अपना झंडा फहरा दिया था। प्राचीर पर निशान साहिब फहराए जाने की घटना की पूरे देश में आलोचना हुई थी। किसान संगठनों ने खुद को इस घटना से अलग करते हुए दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here