पूरा देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में जश्न का माहौल है। राजपथ पर आज देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति दिखेगी। 26 जनवरी के मौके पर एक बार फिर देश का दमखम दिखेगा।

भीड़ है कम

साल 2021 का गणतंत्र दिवस परेड अपने आप में कुछ अलग होगा। लोगों की भीड़ कम होगी लेकिन गणतंत्र दिवस का रंग फीका नहीं पडेगा। जवानों को जोश हर बार की तरह इस बार भी हाई होगा।

कोरोना के कारण परेड के रूट में खासा कमी हुई है। लेकिन झांकियों की सुंदरता बनी रहेगी। इतिहास में पहली बार राजपथ पर राम मंदिर का दीदार होगा। वहीं पहली बार लद्दाख की संस्कृति की झलक भी दिखेगी। राजपथ पर उत्तरप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झांकी में राम मंदिर का मॉडल दर्शाया जाएगा।

राम मंदिर का दर्शन

उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की पूरी संस्कृति नजर आती है। राजपथ पर इस बार लोगों की नजरें यूपी की झांकी पर रहेंगी क्योंकि पहली बार राम मंदिर के तर्ज पर झांकी निकाली जाएगी। यूपी की झांकी के पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया जाएगा, मध्य भाग में राम मंदिर का मॉडल होगा।

लद्दाख की झांकी की सुंदरता

वही गुजरात की झांकी में मोढेरा के सूर्य मंदिर को दर्शाया जाएगा। ये मंदिर मेहसाणा जिले का प्राचीन मंदिर है, जिसे 1026 में चालुक्य राजवंश के राजा भीम ने बनवाया था।

राजपथ पर शक्ति के साथ-साथ भक्ति का भी प्रदर्शन होगा। तमिलनाडु की झांकी में पलल्व राजवंश के प्रसिद्ध समुद्रतटीय मंदिर को दर्शाया जाएगा उत्तराखंड यानी देवभूमि की झांकी में केदारखंड को दर्शाया जाएगा, जिसमें केदरानाथ धाम के दर्शन राजपथ पर लोगों कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here