शायद ही कोई ऐसी खूबी होगी जो देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा में न हो। एक्ट्रेस से लेकर गायकी और प्रोडक्शन, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, हर जगह हमारी देसी गर्ल ने अपना जलवा बिखेरा है। मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली प्रियंका चौपड़ा वाकई ही पूरे विश्व में छाई हुई हैं।

एक बार फिर प्रियंका चौपड़ा देश का नाम रोशन करने जा रही हैं, पिछले बार ऑस्कर में अवार्ड प्रजेंटर बनके प्रियंका ने देश का गौरव बढाया था और ऐसा करने वाली वो भारत की पहली एकमात्र एक्ट्रेस थी। पहले तो खबरें आ रही थी कि इस बार 89वें ऑस्कर में प्रियंका जाने वाली है मगर यह श्योर नहीं था लेकिन अब खुद ही प्रियंका ने इस बात की पुष्टि कर दी है, बात पक्की है कि वो इस बार भी ऑस्कर में जाने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इंग्लिश रॉक बैंड, ‘द रॉलिंग स्टोन्स के अगुआ मिक जैगर के साथ सेल्फी पोस्ट करके दी। हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर ली गई इस शानदार सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा कि ऑस्कर हम यहां आ गए हैं। मिक जैगर ला ला लैंड।

priyanka1

बता दें कि पिछली बार प्रियंका ने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवार्ड दिया था। उस समय प्रियंका ने जो खूबसूरत व्हाइट गाउन पहना था उसने सबको आर्कषित किया था और लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया यह गाउन गूगल पर ऑस्कर में 7वीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली ड्रेस बनी थी।

वर्तमान करियर की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड निर्मित फिल्म बेवॉच से अपना हॉलीवुड करियर शुरु करने जा रही है। इसमें वो एक खलनायिका की भूमिका अदा करेंगी। इन दिनों पी.सी अमेरिकल टीवी सीरीज क्वांटिको की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here