PM मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र…

जानकारों के अनुसार लंबे समय तक जीने के लिए एक्टिव और स्वस्थ वजन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

0
128
Diet For Long Life: पीएम मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र...
Diet For Long Life: पीएम मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र...

Diet For Long Life: हम सभी एक बेहतर और स्वस्थ लाइफ जीना चाहते हैं। हर कोई चाहता है कि वह लंबा जिए। मगर लोगों को ये नहीं पता होता कि आखिर कैसे कई लोग 100 साल तक जीवन जीते हैं और उन्हें कोई बीमारी भी नहीं होती? इस सवाल का जवाब हमारे पास है, जी हां! हम आपके लिए लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने का ऐसा रामबाण उपाय लाए हैं जिन्हें अपनाकर आप कई सालों तक बीमारियों के जोखिम से बच कर एक अच्छा जीवन जी सकते हैं। एक हेल्दी और बैलेंस डाइट के जरिए आपको लंबी उम्र मिल सकती है। पोष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी वह एकदम स्वस्थ थी और घर का खाना ही खाना पसंद करती थी। वह साता भोजन खाना पसंद करती थी इसलिए 100 साल की उम्र में भी उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी बल्कि केवल कफ की शिकायत थी।

Diet For Long Life: पीएम मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र...
Diet For Long Life:

Diet For Long Life: क्या हो आपकी थाली में शामिल?

हेल्दी लाइफस्टाइल सभी को पसंद है और एक हेल्दी ईटिंग प्लेट लोगों को फीट रहने में मदद करती है। ऐसे में अपनी थाली में सभी पोषक तत्वों को बैलेंस करना बहुत जरूरी है। किसी की भी डाइट में सब्जियां, फल साबुत अनाज, हेल्दी फैट और हेल्दी प्रोटीन होना चाहिए। साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक को पीने से परहेज करना चाहिए। इससे बचने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है रोजाना जूस और खूब पानी पीना। जानकारों के अनुसार लंबे समय तक जीने के लिए एक्टिव और स्वस्थ वजन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

पानी से बढ़ती है उम्र

Diet For Long Life: पीएम मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र...
Diet For Long Life:

वैसे को इंसान को हाइड्रेट रहने के लिए सबसे ज्यादा पानी पीना चाहिए लेकिन लोग पानी की जगह सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा पीते हैं। इसमें अधिक मात्रा में चीनी होती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। ऐसे में लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। रोजाना अधिक पानी पीने की आदत आपको लंबे समय तक जिंदा रखेगी।

साबुत अनाज खाएं

एक बेहतर लाइफस्टाइल के लिए आपकी थाली का एक चौथाई हिस्सा कई तरह के साबुत अनाज जैसे गेहूं के आटे की रोटी, ब्राउन राइस, दलिया भरपूर मात्रा में होना चाहिए। माना जाता है कि साबुत अनाज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। व्यक्ति को पेट संबंधी दिक्कते नहीं होती।

फल और सब्जियां

एक अच्छी डाइट वाली थाली में ताजा फल और सब्जियों की मात्रा अच्छी होनी चाहिए। सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, मटर और रंगीन सब्जियां जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा किस्म-किस्म की दालों का भी सेवन करना चाहिए।

प्लांट बेस्ड ऑयल है बेस्ट

अच्छा खाना खाने के साथ ही उसे अच्छे से बनाना भी बेहद जरूरी है। खाना पकाने के लिए पौधे आधारित तेल का उपयोग करना चाहिए। जैसे- जैतून, सोया, मक्का, कैनोला, मूंगफली और सूरजमुखी तेलों में खाना बनाएं।

वर्कआउट करें

Diet For Long Life: पीएम मोदी की मां ने पूरे किए थे जिंदगी के 100 साल, जानें खाने में किन चीजों को शामिल करने से पा सकते हैं ऐसी उम्र...
Diet For Long Life:

स्वस्थ रहने के लिए वजन को संतुलित रखना जरूरी है। इसके लिए रोजाना वर्कआउट करना आवश्यक है। वर्कआउट करने से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और मानसिक स्वास्थ भी ठीक रहता है।

यह भी पढ़ें:

New Year Celebration में इन डिशेज को बनाएं, पार्टी का मजा हो जाएगा दोगुना

Year Ender 2022: वजन कम करने के लिए इस साल सबसे ज्यादा अपनाए गए ये घरेलू नुस्खे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here