ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। इस टूलकिट में शामिल लोगों को तलाशा जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से दिशा रवि को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि, दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और उसमें कुछ चीजें जोड़ीं और उसे आगे भेजा। 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

भारत में किसानों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। ये आंदोलन अब अन्तरराष्ट्रीय अस्तर पर भी चर्चा का विषय बना चुका है। अभी हाल ही में अमेरिकी पॉप सिंगर रियाना  ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, उन्होंने लिखा था, “हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?” रियाना के बाद तमाम लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। इसमें पर्यावरण संरक्षक ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी शामिल है।

उन्होंने किसानों को अपने आंदोलन को आग देने के लिए कुछ सुझाव दिया था। जिसे टूलकिट का नाम दिया गया है। जांच में पता चला है कि इस टूल किट का स्क्रीप्ट राइटर एक खालिस्तानी संगठन है। इसे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस छानबीन कर रही है। टूलकिट मामले में अब दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है।

26 जनवीर को दिल्ली में हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। वहीं टूलकिट मामले में पुलिस ने गूगल और अन्य बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से टूल किट दस्तावेजों में जिन ई-मेल आईडी और यूआरएल का जिक्र किया गया था उनकी जानकारियों को लेकर सफाई मांगी थी। ग्रेटा थनबर्ग जैसे मशहूर हस्तियों ने ट्वीट किया था। ग्रेटा ने टूल किट का जिक्र करते हुए लिखा था कि यदि आप भी मदद करना चाहते हैं तो यह रहा टूलकिट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here