पहली बार जब Divya Bharti की आखिरी फिल्म को दिखाया गया, स्क्रीन पर देखने को मिला ऐसा मंजर, जिसे देख हर कोई डर गया था

उनकी मौत को लेकर कई तरह की थ्योरी और कहानियां सामने आईं। लेकिन वह राज आज भी एक राज ही है। कोई नहीं जानता के उनकी मौत का सच क्या है

0
1163
Divya Bharti
Divya Bharti

Divya Bharti: दिव्या भारती का नाम आते ही वह मनहूस दिन यादों में ताजा हो जाता है जब दिव्या भारती की उनके घर के बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई थी। 5 अप्रैल 1993 को महज 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस वक्त दिव्या भारती का निधन हुआ, वो बॉलीवुड में तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रही थीं।

Divya Bharti
Divya Bharti

तब हर निर्माता की चाह थी कि दिव्या ही उनकी फिल्म की एक्ट्रेस बने, लेकिन उनकी मौत ने सब कुछ झकझोर के रख दिया था। फैंस इस बात को मानने के लिए तैयर नहीं थे कि दिव्या अब उनके बीच नहीं रही। उनकी मौत को कुछ लोगों ने आत्महत्या और तो कुछ ने मर्डर करार दिया था।

Divya Bharti
Divya Bharti

उनकी मौत को लेकर कई तरह की थ्योरी और कहानियां सामने आईं। लेकिन वह राज आज भी एक राज ही है। कोई नहीं जानता की उनकी मौत का सच क्या है।

Divya Bharti
Divya Bharti

Divya Bharti: आयशा जुल्का ने कहा कि दिव्या को आभास था कि उसके साथ कुछ होने वाला है

बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेस आई लेकिन लोग आज भी दिव्या भारती (Divya Bharti) को याद करते हैं क्योंकि उनके जैसी अदाकारा आज तक नहीं आई। दिव्या भारती का नाम सामने आते ही लोगों को आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) का किस्सा भी याद आ जाता है।

Ayesha Jhulka
Ayesha Jhulka

आयशा जुल्का ने 2017 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, दिव्या भारती हर वक्त जल्दबाजी में रहती थी, वह हमेशा कहती थी जल्दी करो जिंदगी बहुत छोटी है। उनकी बातों से ऐसा लगता था कि दिव्या को यह आभास हो गया था कि ऐसा कुछ उनके साथ होने वाला है।

Divya Bharti
Divya Bharti

आयशा ने बताया था कि जिस आखिरी फिल्म में वह काम कर रही थी। उस फिल्म के पूरे होने से पहले ही दिव्या की मौत हो गई, लेकिन फिल्म में अधिकतर जगह दिव्या द्वारा सीन किया गया था। जब फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई तो फिल्म को बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया। लेकिन जैसे ही बड़े स्क्रीन पर दिव्या का पहला सीन आया तो अचानक ही पूरी स्क्रीन धड़ाम से गिर पड़ी। यह देखकर हर कोई डर गया था, यह बहुत ही अजीब था।

Divya Bharti
Divya Bharti

दिव्या भारती की आखिरी फिल्म ‘रंग’ (Rang) , 9 जुलाई 1993 में आई, जिसमें वह लीड रोल में थी। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से 3 महीने पहले ही दिव्या भारती की मौत हो गई। इस फिल्म में आयशा उनके साथ थी। इस फिल्म के डायरेक्टर तलत जानी थे। दिव्या की मौत के बाद डायरेक्टर तलत जानी ने एक वीडियो शेयर किया था।

Divya Bharti
Divya Bharti

वीडियो में उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में दिव्या भारती का आखिरी सीन जिसमें उन्होंने एक गाने को शूट किया था, वह गाना दरअसल ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ था। लेकिन अभी फिल्म पूरी तरह से शूट नहीं हुई थी। फिल्म रंग के कई सीन में दिव्या की जगह किसी और ऐक्ट्रेस को साइन किया गया और डबिंग भी किसी और से करवाई गई।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here