Diwali Festival : दिवाली को क्यों कहते हैं रोशनी का पर्व, यहां पढ़ें इसके पीछे का तथ्य

0
125

Diwali Festival : आज (12 नवंबर) देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। मिठाइयों और पकवानों से थालों को सजाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही घरों को दीपों और चमचमाती लाइटों से सजाया जा रहा है। दिवाली को रोशनी का त्योहार माना जाता है। दिवाली लोगों के पसंदीदा त्योहारों में से एक है। जहां इसे पूरे भारत में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है, वहीं विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। दीपावली पर सभी लोग मिलकर पूरे घर को दीपों,अलग-अलग प्रकार की लाइट की लड़ियों, और इलेक्ट्रॉनिक सामान से सजाते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता, या याद नहीं रहता कि दिवाली को रोशनी का पर्व क्यों कहा जाता है। इस लेख में आपको हम इस विषय पर पूरी जानकारी देंगे।

%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A5%8B %E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82 %E0%A4%95%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82 %E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%B6%E0%A4%A8%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5 %E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%82 %E0%A4%AA%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%9B%E0%A5%87 %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%A4%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%AF

Diwali Festival : इसलिए दिवाली को कहा जाता है रोशनी का पर्व

दिवाली को रोशनी के त्योहार के तौर पर सतयुग से मनाया जा रहा है। रामायण काल के दौरान, भगवान श्री राम ने अपनी छोटी माता कैकेयी के आदेश का सम्मान करते हुए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया था। जिसके बाद राम, उनकी पत्नी सीता और उनके छोटे भी लक्ष्मण अयोध्या छोड़कर वन में एक छोटी कुटिया में रहने चले गए थे। इस वनवास के दौरान सीता का हरण लंकापति रावण ने किया था।

image 10

जिसके बाद राम ने अपनी पत्नी को छुड़ाकर वापस लाने के लिए वानरों, रीचों और लंगूरों की सेना के साथ लंका पर आक्रमण कर दिया था। इस युद्ध में रावण भगवान श्री राम के हाथों मृत्यु को प्राप्त हो गया था। रावण के वध के बाद श्रीराम,लक्ष्मण, और सीता पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए निकले थे। अयोध्या पहुंचने पर राम, सीता और लक्ष्मण का भव्य स्वागत किया गया था, जिसमें पूरी अयोध्या को दीपों से रोशन किया गया था।

बता दें, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस दिन रावण का वध हुआ था, उस दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। दशहरे के 20 दिन बाद जब श्री राम अयोध्या पहुंचे थे, उस दिन उनके आगमन की खुशी में दीपोत्सव यानी दीपावली मनायी जाती है।

यह भी पढ़ें:

Diwali 2023: इस शुभ मुहूर्त में ही करें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा, जानिए पूजन सामग्री की लिस्ट…

Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी पर यमराज के लिए दीपक जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here