Dussehra 2021 Muhurat: रावण दहन और पूजा का शुभ मुहूर्त

0
760
Dussehra 2022
Dussehra 2022 Muhurat

Dussehra 2021 Muhurat: विजयादशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा को रावण पर प्रभु श्रीराम की विजय और भैंस दानव महिषासुर पर माता दुर्गा की जीत के रूप में मनाया जाता है। भारत में दशहरा को विजयादशमी आदि नामों से जानते हैं वहीं नेपाल में इसे दशईं के रूप में मनाया जाता है।

रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी दहन किया जाता है

शारदीय नवरात्रि के नौ दिन तक रामलीला का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान श्रीराम की पूरी कहानी को दर्शाया जाता है और महानवमी के बाद दशमी को रावण का दहन किया जाता है। विजयादशमी के दिन रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी दहन किया जाता है

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयदशमी या दशहरे का त्‍योहार मनाया जाता है। जो इस साल 15 अक्‍टूबर के दिन पड़ा है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।

Shubh Muhurat: विजय मुहूर्त प्रारंभ व समाप्त

विजय मुहूर्त: 15 अक्‍टूबर 2021 को दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक. कुल समय सिर्फ 46 मिनट का है।

Dussehra Puja Date Time: अपराह्न पूजा प्रारंभ व समाप्त

अपराह्न पूजा का समय: 15 अक्‍टूबर 2021 को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक. कुल समय 2 घंटे 18 मिनट का है।

यह भी पढ़ें:

Happy Dussehra 2021: Amitabh Bachchan से लेकर Priyanka Chopra ने फैंस को कहा- Happy Dussehra, सारा का दिखा ट्रेडिशनल लुक

Happy Dussehra 2021: PM Modi समेत गृह मंत्री Amit Shah ने देशवासियों को दी Dussehra की शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here