Eid Al Fitr 2022: कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार? यहां जानें इसका महत्व और इतिहास

Eid Al Fitr 2022: इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, पहली बार हिजरी संवत 2 यानी 624 ईस्वी में ईद-उल-फितर मनाया गया था। इस्लाम का पवित्र ग्रंथ 'कुरान' में दो पवित्र दिनों का जिक्र किया गया है जिन्हें ही ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा कहा जाता है।

0
347
Happy Eid-Al-Fitr 2022
Happy Eid-Al-Fitr 2022

Eid Al Fitr 2022: ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। सऊदी अरब और उसके आस-पास के देशों में 30 अप्रैल यानी आज रात चांद देखने के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। वहीं भारत में ये इस बार एक दिन बाद 2 मई को मनाया जाएगा। मीठी ईद के दिन मुस्लिम घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं, खासतौर पर सेवइयां जरूर बनाई जाती है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

Eid celebration across the country, Many leaders including PM Modi and President gave Congratulations
Eid Al Fitr 2022: Jama Masjid

Eid Al Fitr 2022 : मीठी ईद का महत्व

बता दें कि मुस्लमानों के लिए ईद-उल-फितर एक महान पर्व है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, पहली बार हिजरी संवत 2 यानी 624 ईस्वी में ईद-उल-फितर मनाया गया था। इस्लाम का पवित्र ग्रंथ ‘कुरान’ में दो पवित्र दिनों का जिक्र किया गया है जिन्हें ही ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा कहा जाता है। मान्यता है की ईद-उल-फितर की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई। जिस जंग में पैंगबर मुहम्मद साहब ने मुस्लमानों की अगुवाई कर मुस्लमानों को जीत दिलाई थी। इसी जीत की खुशी में ईद मनाई गई।

ईद के पर्व से पहले पूरे महीने को रमजान कहा जाता है इसमें अल्लाह की इबादत करते हुए रोजा रखा जाता है। रमजान खत्म होने के ठीक बाद मीठी ईद को मनाया जाता है। ईद भाईचारे और आपसी मेल-मिलाप का पवित्र पर्व है। इस दिन सभी मुस्लमान सुबह उठ कर अल्लाह की इबादत में मस्जिदों में पहुंच कर नमाज़ अदा करते हैं।

kuran
Eid Al Fitr 2022

Eid Al Fitr 2022 : ईद से पहले बाजारों में रौनक

ईद के त्योहार को लेकर बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण ईद की रौनक कम हो गई थी, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण कम होने से और लॉकडाउन न लगने से इस बार ईद हर्षों उल्लास से मनाया जाएगा। बताते चलें कि बाज़ार नए कपड़ों से सजे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से पूरा बाज़ार महक उठा है।

संबंधित खबरें:

April 2022 Festivals List: यहां है अप्रैल में पड़ने वाले त्योहारों और व्रत की सूची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here