ESIC Admit Card 2022 किया गया जारी, 19 और 20 मार्च को आयेजित होगी परीक्षा

ESIC की ओर से ESIC UDC और ESIC Stenographer Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च को किया जाएगा।

0
440
ESIC Admit Card 2022
ESIC Admit Card 2022

ESIC Admit Card 2022: ESIC की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ESIC UDC और ESIC Stenographer Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Employee State Insurance Corporation Logo

ESIC Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां “Click Here To Download Call Letters For Phase – I Examinations For The Post Of UDC And Stenographer In ESIC” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद चेक कर के “Submit” पर क्लिक करें।
  • अब आपका ESIC Admit Card 2022 आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में ESIC Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
result

ESIC 2022 Exam Pattern

ESIC UDC Exam Pattern: इस परीक्षा में 200 अंक के कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें General Intelligence and Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude and English Comprehension के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Rajasthan Patewari Recruitment Exam 2021 e1643097829491

ESIC Steno Exam Pattern: इस परीक्षा में 200 अंक के कुल 200 प्रश्न होंगे। जिसमें General Awareness, Reasoning Ability, English Language & Comprehension और Reasoning Awareness के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here