Film 83: भारतीय क्रिकेट 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ पिछले साल 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हो गई है। इसमें रणवीर सिंह ने 1983 के विश्वविजेता कप्तान कपिल देव(Kapil Dev) का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई, लेकिन रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए कपिल देव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन Star Gold ने अब रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी दी है। फिल्म ‘83‘ पहली बार टेलीविजन पर आने जा रही है। स्टार गोल्ड ने एलान किया है कि 20 मार्च को ’83’, स्टार गोल्ड चैनल पर रात 8 बजे दिखाई जाएगी।
Film 83 का OTT प्लेटफार्म पर भी होगा प्रसारण
फिल्म ’83’ को क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का फायदा नहीं मिला। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कमाई का शतक लगा ही लिया। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने 100 करोड़ रुपये का बजट कमाया था। जिसके बाद ’83’ दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने कोरोना महामारी के दौरान 100 करोड़ रुपये कमाए। वहीं यह कहा जा रहा है कि फिल्म ’83’ इस महीने के अंत में OTT प्लेटफार्म पर आएगी। 18 या 25 फरवरी को फिल्म OTT(नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार ) पर आ सकती है।
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर की पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जो कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आई हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण विष्णु वर्धन इंदुरी और साजिद नाडियाडवाला ने किया है। निर्देशन की कमान कबीर खान ने संभाली है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया ने भी अहम किरदार निभाया है।
संबंधित खबरें: