देश के जंगलों में पिछले 12 दिनों में लगी 42 हजार बार आग, बढ़ती गर्मी ने तोड़ा शताब्दी का रिकॉर्ड

आग लगने के कुछ मुख्य कारण

0
52
Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)
Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)

Forest Fires Reasons: देश में बढ़ती गर्मी ने लोगों के साथ-साथ जंगलों की सुरक्षा की भी चिंता बढ़ा दी है। गर्मी की तपिश का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मार्च के केवल 13 दिन ही बीते हैं और देश में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। 23 राज्यों में करीब 43 हजार जगहों पर जंगल में आग लगने की खबर है। बढ़ती गर्मी अपने चपेट में जंगलों को लेना शुरू कर दी है। हाल ही में पिछले महीने यानी फरवरी में गर्मी ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। आखिरकार देश में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है? जून-जुलाई में जो गर्मी पड़नी चाहिए वह अभी मार्च में क्यों?

Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)
Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)

Forest Fires Reasons: आग की चपेट में ऑक्सीजन की दुनिया

देश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि ऑक्सीजन की दुनिया कहे जाने वाले जंगल आग की चपेट में जल रहे हैं। इससे इंसान पर भी खतरा बढ़ने लगा है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले 12 दिनों में देश के जंगलों में करीब 42,799 बार आग लगी है। कई और जंगलों में अभी भी आग लगने की खबर हम रोज देख रहे हैं। वहीं, फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार, इस समय 23 राज्यों के जंगलों में आग लगी है। ये आंकड़े लोगों की चिंता को बढ़ा रहे हैं।

मौसम विभाग ने हाल ही में बताया था कि वर्ष 1901 के बाद छठा सबसे कम बारिश वाला महीना था फरवरी। इस दौरान मात्र 7.2 मिलिमीटर बारिश हुई। फरवरी का औसत उच्चतम तापमान 29.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग ने बताया कि 1901 के बाद इस साल का फरवरी महीना सबसे गर्म महीना रहा।

Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)
Forest Fires Reasons:जंगल में आग (फाइल फोटो)

आग लगने के कुछ मुख्य कारण
बढ़ती गर्मी और जंगलों में लगातार लग रही आग के मुख्य कारणों में फरवरी में बारिश का न होना, तापमान का सामान्य से अधिक होना माना जा रहा है। एफएसआई के अनुसार, पतझड़ के मौसम में इस बार तापमान ज्यादा रहा है। फरवरी में बारिश भी नहीं हुई और सूखी जमीन व गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।
जंगलों में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं मिजोरम (110 बार आग), छत्तीसगढ़(61), मेघालय(59), मणिपुर(52) और आंध्र प्रदेश(48) में सामने आई हैं। इनके अलावा असम, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड समेत अन्य राज्यों के जंगलों में भी आग की घटनाएं घटी हैं।

हालांकि, मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश होने की भी संभावनाएं जताई है। विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत देश के उत्तरी क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इससे लोगों और जंगलों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी राहुल से तो कांग्रेस मोदी से कर रही माफी की मांग, पढ़ें संसद में हंगामे की 10 बड़ी बातें…

Umesh Pal Murder Case के आरोपियों की ईनामी राशि हुई दोगुनी, अतीक के बेटों समेत पांच की तलाशी तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here