हजारों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ‘शशि कपूर’ का सोमवार को निधन हो गया। ये खबर सुनने के बाद शशि कपूर के हजारों फैंस का तो दिल टूटा ही, साथ में शशि कपूर के मौत की खबर बॉलीवुड स्टार्स की आंखो में भी आंसू ले आई।

बॉलीवुड की शान ‘शशि कपूर’ एक लंबे समय से किडनी की समस्या से जूंझ रहे थे, जिसके बाद उनका डायलिसिस किया जा रहा था। लगातार अपनी बीमारी से लड़ते हुए शशि कपूर ने सोमवार की शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। शशि कपूर 79 साल के थे, जिन्होंने 70 और 80 के दशक में अपनी यादगार रोमांटिक फिल्मों से सभी के दिलों को गुलजार किया था।

‘मेरे पास मां है’ डायलॉग से हुए हिट

शशि कपूर एक सदाबहार अभिनेता है बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद आज भी उनकी फिल्मों और मशहूर डायलॉग के लिए उन्हें याद किया जाता है। यूं तो शशि ने भारतीय सिनेमा को एक से एक सुपरहिट फिल्में दी, लेकिन आज भी शशि कपूर को ​डायरेक्टर यश चोपड़ा की आइकॉनिक फिल्म ‘दीवार‘ के लिए याद किया जाता हैं। शशि ने अपनी फिल्म ‘दीवार’ के एक सुपरहिट डायलॉग के साथ हजारों लोगों के दिल में अपनी बुलंद आवाज की छाप छोड़ दी।

दीवार फिल्म का डायलॉग ‘मेरे पास मां है’  सुपरहिट हुआ था। ये ऐसा डायलॉग हैं जिसने सिर्फ उस सदी में नहीं बल्कि आज की सदी में भी शशि कपूर को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा हैं। आज भी जब भी किसी से ये बात पूछी जाती हैं कि तुम्हारे पास क्या हैं? तो जवाब यही सुनने को मिलता हैं कि ‘मेरे पास मां है’।

सितारें हुए भावुक-

सोमवार को शशि कपूर के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा कर रख दी। जिस भी बॉलीवुड सितारे ने ये खबर सुनी, तुरंत शशि कपूर के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच गया। शशि कपूर की बेटी संजना और बेटा करण सोमवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर ऋषि कपूर भी दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर मुंबई पहुंच गए। अस्पताल में शशि कपूर को देखने रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर और कपूर फैमिली के सभी सदस्य पहुंच गए थे।

दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

शशि कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगा। लेकिन अभी तक यह निश्चित नहीं है कि उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा।

शशि कपूर अब हमारे बीच में नहीं रहे, ये खबर जिस भी कानों ने सुनी, वो अपने दर्द को बयां करने से रोक नहीं पाया। उनके निधन के बाद से ही ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की बाढ़ सी आ गई हैं। जिनमें उनके परिवारजन, कई फिल्मी सितारों सहित कई राजनेता भी शामिल हैं।

शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने ट्विटर पर अपना दुःख व्यक्त किया।

शशि कपूर की सुपरहिट फिल्म दीवार में उनकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को खूब सराहा गया था। शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर बिग बी भावुक हो उठे और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने सबसे अच्छे मित्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- शशि ये तस्वीर तुम्हारे बबुआ की तरफ से।

क्रिकेट जगत के सुपरस्टार विरेंद्र सहवाग ने भी शशि कपूर को कुछ इस अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

भले ही आज शशि कपूर हमारे बीच नहीं रहें, लेकिन फिल्मी जगत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा सराहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here