दिल्ली के गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। विरोध में कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की एक टीम आज कैंपस पहुंची और छात्राओं से पूरे घटने की जानकारी ली। वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया है। वहीं संसद में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में बाहरी तत्व शामिल रहे और संस्थान प्रशासन से कार्रवाई करने को कहा गया है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आज गार्गी कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है।

Image

दलअसल, छात्रों के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में बवाल बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस घटना के विरोध में गार्गी कॉलेज के गेट के बाहर 100 से अधिक छात्राओं ने इस संबंध में प्रदर्शन किया।

Image

इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को निराशाजनक बताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।

बता दें कि दिल्ली के गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को शराब पीकर कुछ बाहरी लोग कॉलेज कैंपस में घुस गए। उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। गार्गी कॉलेज की लड़कियों का कहना है कि 3 दिनों तक चलने वाले कॉलेज फेस्ट ‘रेवरी’ के दौरान यह हादसा हुआ। छात्राओं ने कहा कि जब कॉलेज में फेस्टिवल चल रहा था उस दौरान कुछ शराबी कॉलेज का गेट फांदकर अंदर आ गए। उन्होंने लड़कियों को दबोच लिया और उनके साथ बदतमीजी की। लड़कियों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक बैठक होनी है, जिसमें उन छात्राओं को भी बुलाया जाएगा, जिन्होंने अभद्रता का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here