उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप किया गया है। आरोप है कि हॉस्पिटल के ही पॉंच स्टाफ ने मिलकर रेप किया है। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था।

आरोपियों ने पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बाद भी नाबालिग की आंखों को पट्टी से बांधा और हाथ-पैर भी बांध कर पांचों ने बारी-बारी से रेप किया। लड़की ने घटना के बारे में ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद शुक्रवार को अपनी दादी को बताया, उसके बाद शनिवार को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया, घटना के वक्त भी उसके मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था, इसी दौरान उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया, वह बेहाश होने लगी। इसी बीच उसकी आंख पर पट्टी बांध दी गई, दोनों हाथ पैर भी बांधने के बाद उसके साथ पांचों कर्मचारियों ने रेप किया। जिसमें एक कंपाउंडर है जबकि चार आरोपी अस्पताल में सफाई और अन्य कार्य करते हैं।

शुक्रवार तक उसके मुंह पर मास्क लगा रहा। इस कारण पिता जब देखने आता था तो इशारे में आपबीती बताया करती थी, लेकिन पिता समझ नहीं पाते थे। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद सोमवार को उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

जिसके बाद डॉक्टरों से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। बुधवार तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद जब हालत कुछ सामान्य हुई तो उसी रात को पांच कर्मचारियों ने रेप किया। हालांकि, पुलिस ने अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और चार अन्य लोगों की तलाश में हैं, जो फरार बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here