Happy Dussehra 2021: देशभर में दुर्गापूजा को लेकर उल्लास, तस्वीरों में देखें अलग-अलग राज्यों में दशहरे की तैयारी

0
624
Happy Dussehra 2021: देशभर में दुर्गापूजा को लेकर उल्लास, तस्वीरों में देखें अलग-अलग राज्यों में दशहरे की तैयारी

Happy Dussehra 2021: आज देश भर में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा हा  (Dussehra 2021) या विजयादशमी (Vijayadashami 2021) बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस दिन रावण का वध किया जाता है। रावण को एक बुरा व्यक्ति माना जाता है और प्रभु श्री राम को अच्छा, रावण का वध राम जी ने किया था इसलिए कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत।

दशहरे के दिन भगवान श्रीराम (Shri Ram) ने रावण (Ravan) का वध किया था। तब से ही लगातार दशहरा मनाने की परंपरा चली आ रही है। देशभर में होने वाली रामलीलाओं का इसी दिन समापन होता है लेकिन यहां की कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां का मेला देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इन जगहों पर दशहरा बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है तो आइए जानते हैं कि भारत की किन जगहों पर भव्य दशहरा मनाया जाता है।

मैसूर का दशहरा (Maisur Ka Dussehra )- आपको बता दें कि मैसूर में दशहरे का त्योहार कई दिनों तक मनाया जाता है। मैसूर का दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां नवरात्रि से ही दशहरा को मनाया जाता है। मैसुर का नाम महिषासुर के नाम पर रखा गया था।

index 3

बस्तर का दशहरा (Bastar Ka Dussehra) छत्तीसगढ़ राज्य में बसा बस्तर में दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों की माने तो भगवान राम ने अपने 14 सालों का वनवास यहीं पर बिताया था। बस्तर के जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के मंदिर में दशहरें में बहुत बड़ा रावण बनाया जाता है यहां रावण दहन पर यहां पर रथ चलाने की परंपरा है।

baster

कुल्लु का दशहरा (Kullu ka Dussehra )- हिमाचल प्रदेश का कुल्लु जो कि हसीन वादियों के जाना जाता है। यहां पर दशहरे को अंतर्राष्ट्रीय त्योहार घोषित किया है। यहां बड़ी संख्या  में पर्यटक दशहरे का मेला देखने के लिए आते हैं। कुल्लु का यह दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

kullu

मदि‍केरी दशहरा (Madikeri Ka Dussehra )- मदिकेरी में दशहरे का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इसे मदिकेरी दशहरा भी कहा जाता है।यहा दशहरे को मनाने की तैयारी तीन महीने पहले से ही शुरु हो जाती है।

madikeri

मंगलोर का दशहरा ( Mangalore Ka Dussehra )- कर्नाटक का मंगलौर भी अपने भव्य दशहरे के कार्यक्रम के लिए मशहूर है। यहां का दशहरा देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्ष‍ित करता है। दशहरे पर यहां हां का टाइगर डांस पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र है।

manglore

कोटा का दशहरा (Kota Ka Dussehra )- राजस्थान के कोटा में भी दशहरा बड़ें ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां का दशहरा देखने के लिए बहुत भीड़ जुटती है।

kota

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra 2021 Wishes: विजयादशमी पर इस तरह अपनों को कहें Happy Dussehra

Vijaya Dashami 2021: तस्वीरों में देखें RSS का शस्त्र पूजन, Mohan Bhagwat ने कहा- ‘OTT प्लेटफॉर्म पर कोई नियंत्रण नहीं है’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here