Happy Lohri 2023: लोहड़ी को बनाना चाहते हैं खास तो, बजाएं ये बॉलीवुड और पंजाबी गाने

0
577
Happy Lohri 2022
Happy Lohri 2022: लोहड़ी को बनाना चाहते हैं खास तो बजाएं ये बॅालीवुड और पंजाबी गानें

Happy Lohri 2023: हमारे भारत में सभी त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब बात अगर लोहड़ी की हो तो इसे सिर्फ पंजाब में ही नही बल्कि पूरे देश में मनाया जाता है। लोहड़ी हर साल 13 या 14 जनवरी को मनाया जाता है। बता दें कि साल की शुरुआत में यह सबसे पहला त्योहार होता है इसलिए लोग इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। हर तरफ रंग बिरंगी लाइट दिखाई देती है इसके साथ ही महिलाएं और लड़कियां गिद्दा करती हैं और जमकर ढ़ोल बजाकर भांगड़ा करती हैं।

Happy Lohri 2022
Happy Lohri 2023

इस साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर बॅालीवुड और पंजाबी के कई गाने है जो आपकी लोहड़ी को दोगुना और बढ़ा देंगे तो आइए देखते है गाने की पूरी लिस्ट…

चढ़ा दे रंग सोनिया वे-
फिल्म यमला पगला दीवाना का ये गाना सभी का फेवरेट सॉन्ग है। इस गाने नें धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल है जो कि ‘चढ़ा दे रंग’ गाने पर जमकर डांस करते हैं। अगर आप लोहड़ी को यादगार बनाना चाहते है तो यह आपके लिए एकदम बेस्ट है।

आ गई लोहड़ी वे
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर जारा का गाना आ गई लोहड़ी वे इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। क्योंकि यह गाना लोहड़ी के ऊपर ही बनाया गया है। अगर आप लोहड़ी में इस गाने को बजाएंगे तो जरुर आपकी लोहड़ी में चार चांद लग जाएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी भी हैं।

लोहड़ी सॉन्ग-
इसके नाम से ही पता चलता है कि ये गाना कितना धमाकेदार है। इस गाने को पंजाबी सिंगर हरभजन मान ने गाया है। गाने को प्ले करने के बाद आप नांचे बिना रुक ही नहीं सकते हैं।

बल्ले बल्ले सॉन्ग-
बल्ले बल्ले गाना भी लोहड़ी के जश्न के लिए बल्कुल फिट रहेगा। यह गाना बॅालीवुड फिल्म मेल करा दे रब्बा का है। जिसमें जिमी शेरगिल और नीरू बाजवा हैं।

https://youtu.be/Ju_oERy6bxw

Laal Ghagra सॉन्ग-

यह गाना अक्षय कुमार और करीना कपूर खान का है। आपको तो पता ही होगा कि पंजाबी गाना हमेशा ही एनर्जेटिक रहता है। यह भी आपकी लोहड़ी के लिए बेस्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here