Hathras News: वोट देने अमेरिका से भारत आई महिला, कहा- मेरा एक वोट सरकार बना भी सकता है और गिरा भी सकता है

0
398
Hathras News
Hathras News

Hathras News: आम तौर पर एक वोट की ताकत को लोग कम समझते हैं। अक्सर यह कहते हुए सुना जाता हैं कि एक वोट से क्या होगा। लेकिन एक वोट की कीमत क्या है इसकी अहमियत हाथरस की यह महिला बखुबी जानती है। भारत में न रहते हुए भी वह अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलीं। हाथरस शहर में रहने वाली ऊषा गुप्ता लगभग 15 साल से भारत छोड़कर अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रह रही हैं। लेकिन जब भी भारत में लोकसभा या विधानसभा का चुनाव होता है तो वह अमेरिका से दस दिन पहले ही भारत आ जाती हैं।

ऊषा गुप्ता ने बताया कि वह पहले भी कई बार अपने पति के साथ वोटिंग के लिए दस दिन पहले अमेरिका से भारत आ जाती थी। इतना ही नहीं वह घर घर जा कर लोगो से वोट डालने की अपील भी करती थी। आज भी वह इस महत्वपूर्ण पल को छोड़ना नही चाहती थीं इसलिए वह अमेरिका से भारत वोट डालने आ गईं।

ऊषा ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सभी को एक वोट की कीमत समझनी चाहिए, एक वोट सरकार को गिरा भी सकती है और बना भी सकती है।बता दें कि हाथरस शहर की रहने वाली उषा गुप्ता हाथरस के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर थीं। रिटायर के बाद वह भारत छोड़ कर अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका चली गई थीं।

Hathras News: उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के हो रहे हैं चुनाव

Hathras News
Hathras News

दो राज्यों में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। 59 सीटों के 16 जिलों में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से चल रही वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न होगी। उत्तर प्रदेश में 59 सीटों के 16 जिलों में वोटिंग हो रही है। इसमें हाथरस, फिरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुख़ाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। यूपी में तीसरे चरण में 627 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। बता दें कि 16 जिलों में चल रही वोटिंग पर 7 जिलों में यादवों का बोलबाला है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here