Holika Dahan 2022: यहां देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भुलकर भी न करें ये गलतियां

0
520
Holika Dahan 2022
Holika Dahan 2022

Holika Dahan 2022: पूरे देश में होली की धूमधाम नजर आने लगी है। इस साल होली का त्योहार 17 और 18 मार्च को मनाया जा रहा है। 17 मार्च को पूरे विधि-विधान के साथ उचित मुहूर्त पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में रंगों के पर्व की छटा बिखर जाएगी। होली का त्योहार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा पर्यन्त आठ दिन होलाष्टक को मनाया जाता है। भारत के कई प्रदेशों में होलाष्टक के शुरू होने पर एक पेड़ की शाखा काटकर उस पर रंग बिरंगे कपड़ों के टुकड़े बांध दिए जाते हैं। उसके बाद उस शाखा को जमीन में गाड़कर उसके नीचे लोग नाचते और झूमते हुए होली मनाते हैं।

Holi 2022

Holika Dahan 2022: होलिका दहन मुहूर्त 2022

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि: 17 मार्च, दोपहर 01:29 बजे से लेकर 18 मार्च, दोपहर 12:47 बजे तक
  • होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार, मुहूर्त: देर रात 01:12 बजे से
  • भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय: रात 09:06 बजे से 10:16 बजे के मध्य
holika 2

Holika Dahan 2022: होलिका दहन के साथ होलाष्‍टक का अंत

Holika Dahan 2022: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। वहीं होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक 10 मार्च से लग चुका है, जो 17 मार्च को होलिका दहन तक रहेगा और होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक का समापन हो जाएगा। मान्यता है कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

holika 3

धार्मिक कथाओं के अनुसार कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी। इससे क्रोधित होकर उन्होंने प्रेम के देवता को फाल्गुन की अष्टमी तिथि के दिन ही भस्म कर दिया था। इसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की आराधना की और कामदेव को पुनर्जीवित करने की प्रार्थना की, जिसके बाद शिवजी ने रति की प्रार्थना स्वीकार की। महादेव के इस निर्णय के बाद जन साधारण ने हर्षोल्लास मनाया और होलाष्टक का अंत होलिका दहन के दिन हो गया। यही वजह है कि ये 8 दिन शुभ कार्यों के लिए वर्जित माने जाते हैं।

Holika Dahan 2022: होलिका दहन के समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • होलिका दहन से पहले ही पूजा कर लें।
  • पूजा में दीपक, धूप, माला, गन्ना, चावल, काला तिल, कच्चा सूत, पापड़ चढ़ाएं।
  • पूजा के समय हनुमान जी और शीतला माता की वंदना करें।
  • होलिका दहन के समय उसमें चावल, नारियल और सिक्के डालें।

Holika Dahan 2022: अवश्य करें नरसिंह देव की पूजा

Holika Dahan 2022: होलिका दहन से पहले नरसिंह भगवान की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अवश्य करें। क्योंकि होली के त्योहार का इतिहास कहीं न कहीं नरसिंह भगवान से जुड़ा हुआ है। कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। इसलिए होलिका दहन से पहले नरसिंह भगवान की ये आरती करें और अपने सभी संकटों को दूर करें।

E2N7CHPVcAQ3jXV 1

Holika Dahan 2022: भगवान श्री नरसिंह जी की आरती

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।

स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, जन का ताप हरे।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।

तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।

अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।

सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।

दास जान अपनायो, दास जान अपनायो, जन पर कृपा करी।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।

शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।    

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here