IMD Alert: दिल्ली-नोएडा में फिर करवट लेगा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, पढ़िए मौसम का अपडेट

0
54

दिल्ली और नोएडा में मौसम फिर करवट ले सकता है। अगले दो दिन गर्मी ऐसे ही परेशान करेगी लेकिन इसके बाद बारिश और ठंडी हवाओं के साथ ठंड एक बार फिर वापसी करेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री को पार कर गया और यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोहरे और धुंध से राहत जरूर है पर पूर्वानुमान जताया गया है कि आने वाले दिनों में बादल फिर से पानी बरसाएंगे और इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। आईएमडी और मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर तीन दिन तक चल सकता है।

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार

  • शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है।
  • 18 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल दिखाई देंगे। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है।
  • 19 फरवरी से मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगेगा। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।
  • 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।
  • 21 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। 22 फरवरी से आंशिक रूप से बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here