Indian Navy अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए बंद होने वाले हैं आवेदन, इच्‍छुक उम्‍मीदवार इस लिंक पर जाकर करें अप्लाई

0
87
Indian Navy Agniveer Bharti 2023
Indian Navy Agniveer Bharti 2023

Indian Navy Agniveer Bharti 2023: इंडियन नेवी में अग्नीवीर के तहत कुछ समय पहले एसएसआर/एमआर 02/23 बैच के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। इंडियन नेवी में अप्लाई करने के लिए अंतिम तिथि 13 जून 2023 यानी आज है। आज रात 12 बजे से पहले तक आप आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वह आज तुरंत जाकर या ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer Bharti 2023
Indian Navy Agniveer Bharti 2023

इंडियन नेवी में अग्नीवीर भर्ती के तहत निकली विभिन्न पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आज है। जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है वह आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि इंडियन नेवी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।

Indian Navy Agniveer Bharti 2023: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन के दौरान नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके परीक्षा शुल्क के रूप में 550 रुपये और 18% जीएसटी का भुगतान शामिल है। अग्निवीर (SSR/MR) – 02/2023 बैच की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे यानी शॉर्टलिस्टिंग (कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा), ‘लिखित परीक्षा, PFT और भर्ती चिकित्सा परीक्षा।

Indian Navy Agniveer Bharti 2023: इस तरह करें अप्लाई

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘अग्नीवीर नेवी 02/2023 एसएसआर एंड एमआर’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पोर्टल खुला जाएगा जहां आपको खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अब एप्लिकेशन डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

संबंधित खबरें…

PM Modi USA Visit: PM Modi का अमेरिका दौरा होगा बेहद खास, रक्षा तकनीक के क्षेत्र में उभरेगा भारत

Jack Dorsey का भारत सरकार के खिलाफ दावों पर केंदीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया जबाव, जानिए क्या है पूरा मामला?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here