सरकारी संस्थाओं में जनती के साथ बदसलूकी होने की खबर तो आती रहती है। सरकारी संस्थाएं होती कैसीं हैं यह भी सब जानते हैं लेकिन अगर प्राइवेट संस्थाओं में भी जनता के साथ दुर्व्यवहार होने लगे तो फिर बात बर्दाश्त के बाहर हो जाती है। बल्कि यह सभी जानते हैं कि प्राइवेट चीजों में आदमी दाम भी ज्यादा देता है ताकि उसे सुविधाएं मिल सकें । लेकिन अफसोस इंडिगो एयरलाइंस ने यह पाठ नहीं पढ़ा और वो लगातार अपने यात्रियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहा है। इस बार इंडिगो के कर्मचारियों का शिकार कोई कलाकार या खिलाड़ी नहीं बल्कि एक आम आदमी बना। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने एक यात्री के साथ हाथापाई की। हाथापाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इंडिगो ने इसके लिए मांफी मांग ली है लेकिन यह पहला मामला नहीं कि जब इंडिगो ने किसी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार किया हो।

बता दें कि यह वीडियो 15 अक्तूबर का बताया जा रहा है जबकि  मंगलवार को इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कर्मचारी यात्री की पिटाई करते दिखे। इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इंडिगो के कर्मचारियों द्वारा एक विमान यात्री पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा  बुधवार सुबह इंडिगो प्रमोटर राहुल भाटिया ने केंद्रीय मंत्री और नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे के साथ बैठक भी की।

इस मामले में जनता ने भी इंडिगो को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। एक ट्वीटर यूजर ने इंडिगो का खूब मजाक बनाया। उसके ट्वीट को हजारों बार रिट्वीट भी किया गया है। इसके अलावा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों में इंडिगो को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। इससे पहले खिलाड़ी पी वी सिंधू और आदित्य नारायण के साथ भी इंडिगो ने अभद्र व्यवहार किया था।

इस मामले में पीड़ित यात्री का कहना है कि इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके विरोध करने पर वो लोग मारपीट पर उतर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here