Indonesia में शादी से पहले सैक्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बैन, हो सकती है इतने साल की सजा

0
513
Indonesia
Indonesia में शादी से पहले सैक्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बैन

इंडोनेशिया (Indonesia) में शादी से पहले सेक्स करने पर बैन लगा दिया गया है। इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को ये फैसला लिया। अब देश में ऐसा करने वालों को अपराधी माना जाएगा। इस नए कानून के मुताबिक, इंडोनेशिया में न केवल शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर बैन होगा, बल्कि शादी के बाद पार्टनर के अलावा किसी और से संबंध बनाना भी अपराध माना जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद सभी को झटका लगा है।

Indonesia
Indonesia

Indonesia में शादी से पहले किया सैक्स तो की जाएगी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोई भी अपने पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ भी शारीरिक संबंध बना रहा तो उसे एक साल की कैद या जुर्माना देना पड़ सकता है। नए कानून के मुताबिक, इंडोनेशिया में केवल पति और पत्नी को ही शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार होगा। हालांकि, इस मामले में कार्रवाई तब की जाएगी, जब कोई महिला या पुरुष अपने पार्टनर के खिलाफ या ऐसा करने वाले अविवाहितों के माता-पिता अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत दर्ज करने के बाद कोर्ट में ट्रायल चलने से पहले शिकायत वापस ली जा सकती है।

pexels thomas ward 1769859

बता दें कि इंडोनेशिया में तीन साल पहले भी इस कानून को लागू करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन लोगों के प्रदर्शन के बाद इसे लागू नहीं किया गया था।

संबंधित खबरें:

Iran News: मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, भगदड़ का Live Video आया सामने

Hijab Protest in Iran: ईरान ने देश में ‘आतंक और अराजकता’ के लिए अमेरिका को बताया दोषी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here