21 जून को दुनियाभर में चौथा योग दिवस मनाया जा रहा है। 27 सितंबर 2014 ये वो दिन था जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। यह दिन सबके लिए यादगार बन गया।

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को दुनिया ने बेहद गंभीरता से लिया और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने  प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव आने के सिर्फ तीन  महीने के भीतर  इसके आयोजन का ऐलान कर दिया। महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को यह ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दुनियाभर के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक संतोष के विकास का अनुपम अवसर था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का दुनिया के लगभग सभी देशों ने समर्थन किया और दुनिया के 170 से ज्यादा देशों के लोग 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इतना ही नहीं योग को अपनी  जिंदगी का रोज का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं। पूरे विश्व में इस दिन योग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये योग प्रशिक्षण शिविर, योग प्रतियोगिता और सामूहिक योगाभ्यास किया जाता है। यह दिन दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मनाया जाता है इसलिए वह खुद इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाते हैं।

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तिराखंड के देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ योग आसन किया। प्रधानमंत्री देहरादून में योग से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए।  युवाओं के साथ ही बुजुर्ग भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून के FRI कैंपस में संबोधन भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा ‘उत्तराखंड योग का मुख्य केंद्र है। अपनी विरासत पर हम गर्व करेंगे तो दुनिया भी गर्व करेगी। दुनिया का हर देश योग को अपना मानने लगा है, योग के लिए समान्य से समान्य लोग जुड़ रहे हैं’।

पीएम मोदी ने कहा, ‘योग परिवार के मेडिकल बिल को कम करता है, योग दुनिया को जोड़ने वाली सबसे बड़ी ताकत में से एक है’।

वहीं दूसरी तरफ कोटा में बाबा रामदेव के साथ 2.5 लाख लोगों ने एक साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

योगाभ्यास के दौरान यहां एक व्यक्ति ने 1 घंटे 3 मिनट तक शीर्षासन किया। पिछला रिकॉर्ड 1 घंटे का था। साथ ही एक व्यक्ति ने ढाई हजार पुशअप्स लगाए।

कोटा में बाबा रामदेव के साथ योग सत्र में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया।

मुंबई में INS विराट पर नौसैनिकों ने भी किया योग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here