G20 Summit के वेलकम डिनर के लिए मनमोहन सिंह, नीतीश और अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण

G20 Summit: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी20 समिट में शामिल होने वाले सभी देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के सम्‍मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही हैं...

0
54
G20 Summit
G20 Summit

G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को 18वां जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। विदेशी मेहमानों के भारत आने का सिलसिला जारी है। इस बीच राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार, 9 सितंबर की रात को जी20 समिट में शामिल होने वाले सभी देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के सम्‍मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी इस भोज के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

G20 Summit: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आमंत्रित

जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला 18वां जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन, भारत द्वारा आयोजित अब तक के सबसे हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में से एक है।

वेलकम डिनर में शामिल होंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जी20 समिट के वेलकम डिनर के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और 9 सितंबर के रात्रिभोज में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here