बिहार के लाल Ishan Kishan ने IPL 2022 के ऑक्शन में किया कमाल, इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने किशन, बचपन के कोच ने दी बधाई

0
639
Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan अब कोई पहचान के मोहताज नहीं हैं। 12 फरवरी को हुए IPL 2022 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये देकर अपने टीम में वापस शामिल कर लिया। ईशान 2019 से मुंबई इंडियंस के साथ बने हुए हैं। ईशान किशन के बचपन के कोच संतोष कुमार बताते हैं कि ईशान क्रिकेट को लेकर शुरू से मेहनती था, जिसका परिणाम आज उसको मिल रहा है। ईशान को आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई, वो ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।

Ishan Kishan के बचपन के कोच ने बताई कैसा था ईशान बचपन में

संतोष कुमार जो पटना के राजेंद्र नगर में वाईसीसी एकेडमी चलाते है, उन्होंने ईशान को बचपन से बड़ा होते देखा है। संतोष कुमार बताते हैं कि जब ईशान मेरे पास आया था तब उसकी उम्र महज 11-12 साल होगी। वो शुरू से ही मेहनती था और जितना देर मैदान पर रहता था वो मन लगाकर प्रैक्टिस करता रहता था। उसमें सीखने की ललक बहुत थी। जब भी कुछ बताता तो वो तुरंत ही सीख लेता था।

Ishan Kishan with Santosh Kumar
Ishan Kishan with Santosh Kumar

उसके तेजी से सीखने के कारण ही 12-13 साल की उम्र में ही ईशान अंडर-19 के बच्चों के साथ मैच खेलने लगा। छोटी उम्र के होने के बावजूद भी उसमें दृढ़ इच्छाशक्ति थी कि वो इनलोगों के साथ आसानी से खेलने लगा। उसके बाद हम लोगों ने उसे और मौका देना शुरू किया। ईशान 13 साल की उम्र में अंडर-19 टूर्नामेंट में पचासा बनाने लगा। हम लोगों को लगा कि अगर ईशान 13 साल में अपने से बड़े ऐज ग्रुप में पचास बना रहा है तो 16 साल होते होते 100 रन भी बनाने लगेगा। इसलिए हम लोग उसे सीनियर के साथ खेलने भेजने लगे।

Ishan Kishan के चलते बड़े भाई ने छोड़ा क्रिकेट

संतोष कुमार बताते हैं कि उनके पास ईशान किशन और उसका बड़ा भाई राज किशन दोनों साथ मे प्रैक्टिस करने आता थे। राज किशन उस समय ईशान से अच्छी बल्लेबाजी किया करता था। दोनों भाई एक समय साथ खेला करते थे। लेकिन एक डर भी रहता है कि अगर कुछ नहीं हो पाया तो क्या होगा। इसके चलते उनके बड़े भाई ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और वो अपनी पढ़ाई में लग गए।

Ishan kishan
Ishan kishan

संतोष कुमार ने आगे कहा कि ईशान को खेल के कारण स्कूल से निकाल दिया गया। ईशान अक्सर खेल में बिजी रहता था, इसी कारण वो स्कूल में रेगुलर नहीं रहता था, जिसके बाद उसे डीपीएस स्कूल से निकाल दिया गया। खेल के प्रति जुनून ही था जो ईशान को इस मुकाम तक ले गया है। वो बताते हैं कि उसमें एक ललक थी आगे खेलने की। उसने ये सोच रखा था कि चाहें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़ी वो अपना नाम बनाकर रहेंगे।

Ishan Kishan को बनाने में पिता का योगदान रहा अमूल्य

बचपन के कोच ने बताया कि ईशान किशन को बनाने में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अक्सर उसे लेकर ट्रेवल किया। जब कभी उसके पिता काम के सिलसिले में बिजी रहते थे तब मैं उसे मैच के स्थान पर ले जाया करता था। उसको इतना बड़ा बनाने में उनके पिता का योगदान बहुत ज्यादा रहा है।

बिहार की मान्यता नहीं होने के कारण उसे झारखंड का रुख करना पड़ा। जहां उसने शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद उसे भारतीय अंडर-19 टीम का वर्ल्ड कप में नेतृत्व किया। उसके बाद ईशान किशन ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वो लगातार अपने प्रदर्शन से सभी के दिलों में जगह बना रहा है।

इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बनने पर ईशान को दी बधाई

संतोष कुमार ने कहा कि ईशान किशन को इस सीजन में सबसे ज्यादा कीमत मिली है, यो तो बहुत खुशी की बात है। मुंबई के टीम को लगा कि हमारे टीम में ऐसा बल्लेबाज होना चाहिए। उन्होंने अंत में ईशान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी खेलिए अच्छे से खेलिए। आपका खेल अच्छा होगा तो आगे सबकुछ अच्छा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बिहार के खिलाड़ी भी जल्द आईपीएल खेलते दिखेंगे।

(लेखक: उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट सहित अन्य मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। इन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी नाम कमाया है।)

संबंधित खबरें:

IPL 2021 : Ishan Kishan ने Sunrisers Hyderabad के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए बनाए कई रिकॉर्ड

Team India के 2 खिलाड़ी टी20 सीरीज से हुए बाहर, West Indies के खिलाफ टीम से बाहर हुए केएल राहुल और अक्षर पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here