ITR Filing 2021: IT Return दाखिल करने की आज आखिरी तारीख

0
567
ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स 31 जुलाई तक करें ITR File, वरना देना पड़ सकता भारी जुर्माना; यहां जानें कैसे कर सकते हैं ITR File
ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स 31 जुलाई तक करें ITR File, वरना देना पड़ सकता भारी जुर्माना; यहां जानें कैसे कर सकते हैं ITR File

अगर आपने अब तक अपना ITR File नहीं किया है तो आज ही करा लें। वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए ITR File करने की आज आखिरी तारीख है। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में कई बार आखिरी तारीख को बढ़ाया जा चुका है, पहले जुलाई से सितंबर हुआ फिर सितंबर से 31 दिसंबर किया गया था।

ITR Filing Last Date
ITR Filing Last Date

आखिरी तारीख के बाद देना होगा जुर्माना

Return File करने के लिए आखिरी तारीख तक इंतजार करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। अगर आप ITR file करने में किसी भी तरह की चूक करते हैं तो I.T Department के सामने जवाबदेह होना पड़ सकता है। इन सब खतरों से बचने के लिए आपको समय पर ITR File करना होगा ताकि आप I.T से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर सकें और बिना दंड के ITR File कर सकें।

यदि आप समय पर ITR File करते हैं तो समय पर TDS Refund प्राप्त करने में आसानी रहेगी। 31 दिसंबर की समय सीमा के बाद I.T फाइल करने पर I.T Department को Late Filing Penalty भी देनी होगी। Penalty System, AY-19 से शुरू किया गया था जिसमें 5,000 रुपये तक की Penalty लगाई जा सकती है। यदि आपका सालाना आय 5 लाख से कम है तो 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

pjimage97

आयकर विभाग ने ट्वीट कर दी आखिरी दिनों में दाखिल किए गए ITR की जानकारी

आयकर विभाग ने बताया की वित्त वर्ष 2020-21 के लिये अब तक 5.36 करोड़ I.T रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था कि 28 दिसंबर तक 4.86 करोड़ ITR File किए गए हैं और करीब 27 लाख रिटर्न गुरुवार को भरे गये थे।

विभाग ने ट्विटर पर कहा, ‘आकलन वर्ष 2021-22 के लिए गुरुवार रात 8 बजे तक 5.34 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। इसमें 24.39 लाख रिटर्न अकेले गुरुवार को भरे गये। वहीं 2.79 लाख रिटर्न अंतिम घंटे में भरे गये। मंगलवार को 18,89,057 ITR File किए गए। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 5.95 करोड़ रिटर्न जमा किए गए थे। इस हिसाब से देखें तो अब भी एक करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने आईटीआर नहीं भरा है।

हो रही है Deadline बढ़ाने की मांग

वित्त वर्ष 2020-21 में I.T Return करने की आखिरी तारीख दो बार बढ़ाई गई है पर अभी भी Deadline को और आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। ट्विटर पर लगातार लोग ट्वीट कर रहे हैं। लोग #Extend_Due_Dates_Immediately Hashtag के साथ I.T Department को Tag करते हुए Posts शेयर कर रहे हैं। वहीं Tax Professionals ने भी IT Return फाइल करने के लिए 31 दिसंबर की Deadline को आगे बढ़ाने की मांग की है। Chamber of Tax Consultants ने Finance Minister Nirmala Sitharaman और Central Board of Direct Taxes (CBDT) को पत्र लिखकर IT Return फाइल करने की Deadline को बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

GST Council की बैठक आज, नए साल से पहले उद्योग जगत को जीएसटी में छूट की है उम्मीद

Mumbai: आतंंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं Khalistani, मुंंबई पुलिस High Alert पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here