अपने देश में कहां उपजता है 2.5 लाख रुपये किलो आम! आपने देखा क्‍या?

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आम ऐसा उग रहा है, जिसकी जापान में कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो है।

0
1423
Jabalpur News
Jabalpur News: 2.5 लाख रुपए प्रति किलों बिकता है ये आम

Jabalpur News: आम को फलों का राजा कहा जाता है। इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। लोगों को आम के सीजन का बेसब्री से इंतजार होता है। तो अगर आप बाजार में जाएं और दुकानदार से आम के भाव के बारे में पूछें और आपको आम का भाव 2.5 लाख रुपये प्रति किलो बताया जाए तो यकीनन आप चौक जाएंगे। लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक आम ऐसा उग रहा है, जिसकी जापान में कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो है।

Jabalpur News

Jabalpur News: खतरनाक कुत्ते और गार्ड करते हैं आम के इस बगीचे की रखवाली

बता दें कि जबलपुर के चरगवां मार्ग पर स्थित बगीचे में लगे इन आमों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे बगीचे के आसपास खतरनाक कुत्तों और सुरक्षा गार्ड का पहरा रहता है, और साथ ही आमों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Jabalpur News

900 ग्राम वजन का होता है ये आम

संकल्प सिंह बताते हैं कि उन्होंने 2013 में बागवानी की शुरूआत की थी। उसके बाद उन्होंने आम की खेती पर ध्यान दिया, वर्तमान में उनके बगीचे में 24 से ज्यादा किस्म के पेड़ लगे हुए हैं। जापान की टोइयो नो टमैंगो प्रजाति का पेड़ उन्हें एक व्यक्ति से यात्रा के दौरान मिला था। वे बताते हैं उन्होंने पहला आम बाबा महाकाल के दरबार में चढ़ाया था। बता दें कि इस आम का वजन लगभग 900 ग्राम होता है। इसलिए ये आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Jabalpur News

भारत में इस कीमत पर खरीदा जा चुका है ये आम

संकल्प सिंह बताते हैं कि जापान में इस आम की कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, लेकिन भारत में ये आम 50,000 रुपये किलो तक बिक चुका है। जिस कारण भारत में इस आम को आर्थिक रुप से सक्षम लोग ही खरीद सकते हैं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here