झारखंड के पहले सीएम और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज अपनी पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में करने जा रहे हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले इस मिलन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी शिरकत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिलन समारोह में मौजूद नहीं रहेंगे।

समारोह के मद्देनजर ओम माथुर रविवार (16 फरवरी) शाम को रांची पहुंचे। उन्होंने तैयारी को लेकर प्रदेश नेताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सभी को विलय कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा। गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डे से सीधा प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे। कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे का होगा। उधर, झाविमो ने अपने सभी जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रित किया है।

सूत्रों की मानें तो विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। हालांकि बाबूलाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान पार्टी के लिए काम करने और प्रदेश में घूमने की इच्छा जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here